Breaking News
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरकी पैड़ी से लेकर कांवड़ यात्रा मार्ग पर हेलीकॉप्टर से शिवभक्तों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया गया
  • धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के दौरान मंगलवार को आस्था, सेवा और संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला
  • मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य सेवा शिविर का किया शुभारंभ, श्रद्धालुओं को अपने हाथों से परोसा भोजन
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एनडीआरएफ बटालियन गदरपुर का किया भ्रमण, जवानों से संवाद कर आपदा प्रबंधन व्यवस्थाओं की ली जानकारी
  • डबल इंजन की सरकार में संचालित योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है: मुख्यमंत्री

भारत दर्शन योजना में इस वर्ष छात्रों की संख्या का लक्ष्य 1000, अगले वर्ष के लिए दिया 5000 का लक्ष्य

देहरादून, न्यूज़ आई : राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के तहत हाईस्कूल की साल में दो बार परीक्षाएं कराने की तैयारी है। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सचिवालय में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में एनईपी के तहत परीक्षा पैटर्न एवं अन्य प्रावधानों को समाहित करने के लिए व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में भारत दर्शन योजना, क्लस्टर स्कूल भवनों की डीपीआर पर चर्चा के साथ ही हर काम के लिए समय तय करने के निर्देश दिए। बैठक में शिक्षा सचिव रविनाथ रामन, अपर सचिव रंजना राजगुरू आदि मौजूद रहे। मुख्य सचिव ने माध्यमिक शिक्षा के तहत भारत दर्शन योजना को विस्तारित किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस साल कम से कम एक हजार छात्र-छात्राओं को भारत दर्शन कराया जाएगा। जबकि अगले साल इसे बढ़ाकर पांच हजार का लक्ष्य रखा जाए। उन्होंने भारत दर्शन यात्रा के दिवसों को बढ़ाकर सात दिन करने के निर्देश दिए। भारत के प्रतिष्ठित विज्ञान एवं तकनीकी संस्थानों के साथ ही सैन्य प्रतिष्ठानों के भ्रमण का भी आयोजन करें।