Breaking News
  • खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा- विनय शंकर पांडेय
  • नकली पनीर और गैर-दुग्ध उत्पादों पर धामी सरकार का शिकंजा, ऋषिकेश से टिहरी तक होटलों में छापेमारी
  • योजनाओं के नियमित मूल्यांकन और लक्ष्यों की वार्षिक मॉनिटरिंग पर दिया जाए विशेष ध्यान
  • राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध के निष्कर्षों का नीतियों एवं योजनाओं में हो प्रभावी उपयोग
  • चम्पावत जनपद में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई

राज्य में हेलिकॉप्टर संचालन के लिए एसओपी बनाने को समिति गठित, 15 अगस्त तक सौंपेगी रिपोर्ट

देहरादून, न्यूज़ आई: प्रदेश में हेलिकॉप्टर संचालन के लिए मानक प्रचालन प्रक्रिया (एसओपी) बनाने के लिए गृह सचिव शैलेष बगोली की अध्यक्षता में समिति गठित की गई। यह समिति 15 अगस्त तक विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने अपनी सिफारिशें शासन को सौंपेगी। सचिव पर्यटन सचिन कुर्वे के आदेश पर गठित इस समिति में 10 सदस्य होंगे। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण की सीईओ सोनिका समिति की सदस्य सचिव होंगी। इसके सचिव नागरिक उड्डयन विभाग, सचिव आपदा प्रबंधन, महानिदेशक डीजीसीए, विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो, मौसम विभाग से नामित अधिकारी, केंद्र सरकार के हवाई क्षेत्र प्रबंधन के अधिशासी निदेशक, केंद्र सरकार के हवाई क्षेत्र यातायात प्रबंधन के अधिशासी निदेशक, डीजीसीए व यूकाडा की ओर से नामित एक-एक हेली सेवा ऑपरेटर व पायलट सदस्य होंगे। समिति हेलिकॉप्टर दुर्घटनाओं के कारणों का विश्लेषण करने के साथ भविष्य में दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए रिपोर्ट तैयार करेगी। इसके अलावा उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण में मानव संसाधन, उपकरण, प्रशासनिक सुधार के लिए सुझाव, पूर्व में तैयार की गई एसओपी में संशोधन, मौसम संबंधी जानकारी के लिए संचार व्यवस्था को मजबूत बनाने व प्रदेश में हवाई यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए सुझाव सरकार को देगी।