Breaking News
  • भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे बनबसा में धामी कैबिनेट की बैठक, शासन को सीमांत क्षेत्रों तक ले जाने की नई पहल
  • बांद्रा टर्मिनस–दिल्ली सराय रोहिल्ला गरीब रथ का हरिद्वार तक विस्तार, हरिद्वार से वेरावल और ओखा के लिए नई एसी एक्सप्रेस
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद चम्पावत के बनबसा में क्षेत्र के विकास और जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यों की घोषणा की।
  • जनजातीय समाज के सम्मान, सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री
  • पिथौरागढ़ क्षेत्र में एकलव्य आवासीय विद्यालय स्थापित करने का मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्रियों से किया अनुरोध

आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री आवास में संवाद कार्यक्रम का होगा आयोजन

देहरादून, न्यूज़ आई : आपातकाल लागू किये जाने की 50वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आगामी बुधवार 25 जून को मुख्यमंत्री आवास में राज्य स्तरीय संवाद कार्यक्रम कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा आपातकाल के दौरान मीसा एवं डी.आई.आर. में निरुद्ध रहे राज्य के लोकतंत्र सेनानियों एवं दिवंगत लोकतंत्र सेनानियों की पत्नी अथवा पति को सम्मानित करने के साथ ही आपातकाल के दौर के अनुभवों को साझा किया जाएगा।
इस मौके पर राज्य के सभी जिलों में भी व्यापक जनसहभागिता के साथ कार्यक्रमों का आयोजन करने के साथ ही पचास स्थानों पर आपातकाल को लेकर प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। देश में 25 जून 1975 से 21 मार्च 1977 की अवधि में आपातकाल लागू किया गया था।
आपातकाल लागू किए जाने की 50वीं वर्षगांठ पर भारत सरकार के निर्देशानुसार राज्य में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किए जाने हेतु अपर सचिव गृह श्रीमती निवेदिता कुकरेती की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए विभिन्न विभागों एवं जिलाधिकरियों को कार्यक्रम आयोजन की जिम्मेदारियां सौंपी गई।