Breaking News
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की वार्ता, समाधान की दिशा में पहल
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी स्व-गणना की प्रक्रिया पूरी करते हुए राज्य में इस महत्वपूर्ण अभियान की औपचारिक शुरुआत की
  • डिजिटल जनगणना में उत्तराखंड ने बढ़ाया कदम, मुख्यमंत्री ने की सक्रिय भागीदारी
  • मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि जन समस्याओं के समाधान हेतु अधिकारी विधायकगणों के साथ निरंतर संवाद बनाए रखें
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल एवं ऊधमसिंहनगर जनपद की विभिन्न विधानसभाओं से संबंधित मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा की।

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उच्चाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और प्रदेशभर का अपडेट लिया

देहरादून, न्यूज़ आई : हरिद्वार में आगामी 11 जुलाई से कांवड़ मेला शुरू होने जा रहा है. इसको लेकर पुलिस-प्रशासन ने अपनी कमर कस रखी है. कांवड़ मेला में सबसे बड़ी चुनौती मौसम बन रहा है. उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के कारण कई इलाकों में आपदा जैसे हालात बने हुए हैं. ऐसे में मंगलवार 8 जुलाई सुबह को सीएम धामी ने कानून-व्यवस्था, कांवड़ यात्रा और आपदा प्रबंधन को लेकर बैठक की.

बारिश से बिगड़े प्रदेश के हालात: उत्तराखंड में बीते कई दिनों से बारिश का दौर जारी है. पहाड़ी जिलों में भारी बारिश के कारण आपदा जैसे हालत बने गए हैं. वहीं मैदानी जिलों में नदियों का जल स्तर बढ़ गया है. प्रदेश के ताजा हालात का अपडेट लेने के लिए सीएम धामी ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और उन्हें जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए.

सीएम धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए हेली एंबुलेंस सेवा की उपलब्धता, महिला सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक बेहतर करने के साथ ही आम जनमानस की शिकायतों के समाधान की प्रगति व ट्रेकिंग की सतत निगरानी की जाए.

यही नहीं सीएम ने सभी विभागीय सचिवों और पुलिस महानिरीक्षकों को अगले तीन दिनों में कांवड़ मेला क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा करने और अपने-अपने विभागों की कार्य योजनाओं को अंतिम रूप देने के निर्देश दिए.

कानून व्यवस्था को लेकर दिए गए निर्देश: प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर की गई बैठक के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड पुलिस के उच्च अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी जिलों में सख्ती के साथ सत्यापन अभियान चलाया जाए. राज्य की सीमाओं पर चौकसी बढ़ती जाए. साथ ही अतिक्रमण के खिलाफ लगातार कार्रवाई को जारी रखा जाए.

ड्रोन से नजर रखने को कहा: इसके अलावा कांवड़ यात्रा मार्गों पर सीसीटीवी और ड्रोन के जरिए निगरानी करने के लिए व्यवस्था करने और ट्रैफिक कंट्रोल प्रणाली को बेहतर करने के निर्देश दिए हैं. बैठक के दौरान सीएम धामी ने सख्त संदेश दिए कि पीड़ितों की बात को गंभीरता से न सुनने वाले या फिर लापरवाही बरतने वाले पुलिस अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी.

कानून-व्यवस्था के मामले में जीरो टॉलरेंस की नीति पर ही कार्य किया जाएगा और अपराध एवं अपराधियों के प्रति राज्य सरकार की नीति पूरी तरह सख्त और साफ है. साथ ही सीएम ने नशाखोरी और ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर प्रभावी तरीके से कार्य करने के भी निर्देश दिए.

कांवड़ यात्रा के दौरान पिछले सालों में की गई व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए सीएम ने पिछले सालों की चुनौतियों को देखते हुए इस साल बेहतर व्यवस्थाएं करने की बात कही. इस विशाल धार्मिक आयोजन में तोड़फोड़, उपद्रव या अन्य अवांछनीय घटनाओं को रोकने के लिए प्रभावी भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन और सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं. शिविर संचालकों, कार्यरत व्यक्तियों, वॉलंटियर और होटल/धर्मशालाओं में ठहरने वाले व्यक्तियों का पूरी तरह से सत्यापन कराया जाए.

सीएम ने सभी प्रमुख स्थलों पर एक्सरे सिस्टम, अग्निशमन यंत्र, फायर टेंडर और कर्मियों की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. साथ ही खाद्य व पेय पदार्थों की गुणवत्ता पर विशेष निगरानी और जलजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए पुख्ता इंतजाम करने को कहा.