Breaking News
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य की विकास यात्रा, उपलब्धियों और भविष्य के विजन पर रखे विचार
  • भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026 संपन्न
  • भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026 संपन्न
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर रोपवे परियोजनाओं को धरातल पर उतारने का काम तेज कर दिया गया
  • बदरीनाथ धाम कथा महोत्सव में 150 से अधिक संत-साध्वी एवं 1200 से अधिक हरिभक्त हुए शामिल

गरीबों के लिए मार्च तक बनेंगे16 हजार आशियाने

देहरादून, न्यूज़ आई: नया साल 16 हजार परिवारों के लिए खुशखबरी लेकर आएगा। आवास विभाग ने प्रदेश में मार्च तक 16 हजार आवास तैयार करने का लक्ष्य तय किया है। उत्तराखंड आवास विकास परिषद राज्य बनने के बाद पहली बार अपनी आवासीय परियोजनाओं पर काम कर रही है। परिषद 15 परियोजनाएं निजी निवेशकों के साथ तैयार कर रही है, जिसमें कुल 12,856 आवास शामिल हैं। शेष पांच परियोजनाएं संबंधित विकास प्राधिकरणों की ओर से विकसित की जा रही हैं। प्राधिकरणों के जरिये कुल 3,104 आवास तैयार किए जा रहे हैं। अपर आयुक्त आवास पीसी दुम्का ने बताया कि निजी भागीदारी के साथ 1,760 घर लाभार्थियों को सौंपे जा चुके हैं। 14,635 आवासों का भी आवंटन किया जा चुका है। बाकी परियोजनाओं को मार्च 2025 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। उधर, एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने बताया कि के धौलास में 240 फ्लैट मार्च 2025 तक तैयार हो जाएंगे।