Breaking News
  • डबल इंजन की सरकार में संचालित योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है: मुख्यमंत्री
  • राज्यपाल ने किया ‘आरोही’ इनक्यूबेटर और AI न्यूज़लेटर का उद्घाटन, कहा-यह एक बदलाव लाने वाला प्रोग्राम
  • 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने को लेकर उत्तराखंड में घमासान, आरोप- प्रत्यारोप का दौर शुरू
  • रुद्रप्रयाग के 1000 पुस्तक दान अभियान को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का सहयोग
  • उत्तराखंड के विकास, सांस्कृतिक संरक्षण और सामाजिक परिवर्तन में साहित्यकारों की भूमिका पर हुई चर्चा

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री धामी ने जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

देहरादून, न्यूज़ आई : प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सभी जिलाधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपनी पूरी टीम के साथ मैदान में सक्रिय रहें और बारिश से जुड़ी समस्याओं पर तुरंत कार्रवाई करें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़कों, पेयजल और बिजली की लाइनें बाधित होने पर उन्हें जल्द से जल्द ठीक किया जाए। ग्रामीण क्षेत्रों में संपर्क मार्ग बंद होने की स्थिति में वैकल्पिक रास्तों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने फसलों को हुए नुकसान का भी शीघ्र आकलन करने और जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए पहले से तैयारी रखने को कहा। साथ ही फर्जी तरीके से बनाए गए राशन कार्ड, आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड आदि मामलों में सख्त कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने सभी जिलों में अस्पतालों की नियमित जांच, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर निगरानी, और सरकारी योजनाओं की समीक्षा करने को भी कहा। उन्होंने ‘वोकल फॉर लोकल’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ को बढ़ावा देने के लिए सरकारी दफ्तरों में स्वदेशी उत्पादों के इस्तेमाल पर जोर दिया।