Breaking News
  • भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026 संपन्न
  • भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026 संपन्न
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर रोपवे परियोजनाओं को धरातल पर उतारने का काम तेज कर दिया गया
  • बदरीनाथ धाम कथा महोत्सव में 150 से अधिक संत-साध्वी एवं 1200 से अधिक हरिभक्त हुए शामिल
  • मुख्यमंत्री ने 10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से की हस्तांतरित

उत्तरकाशी के धराली में बादल फटने से आई बाढ़, कई लापता,

देहरादून, न्यूज़ आई : देवभूमि उत्तराखंड में बीते दिन से मूसलाधार बारिश का दौर जारी है, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. उत्तरकाशी में बादल फटने की घटना सामने आई है. यहां धराली में भीषण नुकसान हुआ है. मलबे के सैलाब में कई लोग दबे हैं. वहीं, मौसम विभाग की ओर से लोगों को सतर्क रहने की अपील की गई है.  उत्तरकाशी के धराली गांव मंगलवार दोपहर बादल फटने से खीरगंगा में बाढ़ आ गई। बाढ़ ने निचले इलाके में भारी तबाही मचाई। यहां कई होटल और घर मलबे में दब गए और कई लोग लापता हैं। जिसे देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं।

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र में प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री आरके सुधांशु सचिव शैलेश बगौली डीजीपी समेत और अधिकारी मौके के लिए रवाना हुए हैं। वहीं, उत्तरकाशी में डीएम और अन्य अधिकारी आपदा केंद्र से पूरी घटना की निगरानी कर रहे हैं।

धराली बाजार पूरी तरह तबाह हो गया है। वहीं हर्षिल हैलिपैड के आसपास के क्षेत्र में भी भारी तबाही हुई है। घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी प्रशांत आर्य तत्काल आपदा कंट्रोल रूम पहुंचे और आईआरएस सिस्टम को सक्रिय किया। सेना,एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, पुलिस, एम्बुलेंस 108, चिकित्सा दल एवं जिला प्रशासन की टीमें मौके पर मौजूद हैं

जिलाधिकारी ने राहत एवं बचाव कार्य को युद्ध स्तर पर करने के निर्देश देते हुए राहत शिविर में भोजन आदि की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ ही एम्बुलेंस, 108 व डॉक्टर की टीम यथा समय मौके पर तैनात करने के निर्देश दिए। साथ ही हर्षिल एवं झाला स्वास्थ्य केंद्र में बैड,ऑक्सीजन, दवाई आदि की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ ही जिला अस्पताल में डॉक्टर को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए।