Breaking News
  • श्रीनगर में बीजेपी को बड़ा झटका, ओबीसी जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस में शामिल, समर्थकों ने भी थामा दामन
  • बदरीनाथ धाम में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में नई पहल
  • उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कुनबा बढ़ा रही कांग्रेस, आज राजनीतिक, सैन्य एवं प्रशासनिक सेवा से जुड़े कई लोग कांग्रेस में हुए शामिल
  • त्योहारी सीजन से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, लक्सर में नकली पनीर फैक्टरी सील
  • हारी सीजन से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, लक्सर में नकली पनीर फैक्टरी सील

मॉर्निंग वॉक पर निकले सीएम, सत्र के लिए तैनात सुरक्षाकर्मियों से मिले, आवास, भोजन की ली जानकारी

देहरादून, न्यूज़ आई : चार दिवसीय विधानसभा सत्र के लिए सीएम धामी भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में हैं। मॉर्निंग वॉक के दौरान वह विधानसभा सत्र के दृष्टिगत तैनात सुरक्षाकर्मियों से मिले। उनके आवास, भोजन और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि  कठिन भौगोलिक एवं प्रतिकूल परिस्थितियों में कर्तव्य निर्वहन कर रहे पुलिस बल का अदम्य साहस एवं प्रतिबद्धता हम सभी के लिए प्रेरणादायक है। धराली जैसे आपदा-प्रभावित एवं दुर्गम क्षेत्रों में भी हमारे पुलिसकर्मियों द्वारा प्रदर्शित अनुकरणीय कार्यक्षमता और सेवाभावना सराहनीय रही है, जिसने संपूर्ण बल की कार्यदक्षता को नई पहचान दी है।