Breaking News
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा कि प्रदेश की हर ग्राम पंचायत में मुख्यमंत्री खेल क्लब का किया जाएगा गठन
  • सालों बाद अपने शिक्षकों को मंच पर देख भावुक हुए सीएम धामी, पैर छूकर लिया आशीर्वाद
  • राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर देहरादून के पवेलियन ग्राउंड में रन फॉर यूनिटी का किया गया आयोजन
  • PRD जवानों के लिए खुशखबरी, सीएम धामी ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर मानदेय वृद्धि का किया एलान
  • राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से आज लोक भवन में विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खंडूड़ी भूषण ने शिष्टाचार भेंट की

उत्तरकाशी आपदा: सीएम धामी के डीएम को निर्देश, स्यानाचट्टी में आपदा से नुकसान का तत्काल आकलन कर रिपोर्ट दें

देहरादून, न्यूज़ आई: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्यानाचट्टी में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने आपदा प्रभावित लोगों से मिलकर समस्याएं सुनीं और हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। सीएम ने डीएम को जलभराव और मलबा आने से लोगों को हुए नुकसान का तत्काल आकलन कर रिपोर्ट देने को कहा। स्यानाचट्टी के पास यमुना नदी में कुपड़ा खड्ड गदेरे से मलबा आने से यमुना का प्रवाह अवरुद्ध होने के कारण अस्थायी झील बनी है। सीएम ने झील का निरीक्षण किया और नदी मार्ग में जमा हुई गाद को हटाने और झील के मुहाने को चौड़ा करके त्वरित जल निकासी करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने इस दौरान कुपड़ा कुंशाला पुल का स्थलीय निरीक्षण कर जल्द कार्यदायी संस्था नामित कर निर्माण कार्य शुरू करने और आवाजाही बहाल होने तक वैकल्पिक पैदल मार्ग को व्यवस्थित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि जगह-जगह भूस्खलन से मार्ग अवरुद्ध होने से बाधित हुई आवाजाही को बहाल किया जाए और यमुनोत्री मार्ग को सुचारू कर यात्रा के लिए जल्द खोला जाए।