Breaking News
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा कि प्रदेश की हर ग्राम पंचायत में मुख्यमंत्री खेल क्लब का किया जाएगा गठन
  • सालों बाद अपने शिक्षकों को मंच पर देख भावुक हुए सीएम धामी, पैर छूकर लिया आशीर्वाद
  • राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर देहरादून के पवेलियन ग्राउंड में रन फॉर यूनिटी का किया गया आयोजन
  • PRD जवानों के लिए खुशखबरी, सीएम धामी ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर मानदेय वृद्धि का किया एलान
  • राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से आज लोक भवन में विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खंडूड़ी भूषण ने शिष्टाचार भेंट की

प्रदेश के प्रतिष्ठित तीलू रौतेली पुरस्कार के लिए 13 महिलाओं का चयन

देहरादून, न्यूज़ आई : प्रदेश के प्रतिष्ठित तीलू रौतेली पुरस्कार के लिए 13 महिलाओं का चयन किया गया है। पुरस्कार वितरण चार सितंबर को किया जाएगा। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि तीलू रौतेली पुरस्कार के लिए इस साल प्रदेश भर से कुल मिलाकर 13 महिलाओं का चयन किया गया है। इसके अलावा 33 महिलाओं को राज्य स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का पुरस्कार दिया जाएगा।

उत्तराखंड महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि तीलू रौतेली पुरस्कार के लिए इस साल प्रदेश भर से कुल मिलाकर 13 महिलाओं का चयन किया गया है. इसके साथ ही 33 महिलाओं का भी अलग से चयन किया गया है, जिन्हें राज्य स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का पुरस्कार दिया जाएगा. यह आयोजन 4 सितंबर को देहरादून स्थित आईआरडीटी के सभागार में किया जाएगा, जहां पर महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा.

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां अपनी सामर्थ्य से अधिक काम कर रही हैं और उन्होंने प्रदेश के तमाम क्षेत्रों में कई नए आयाम खड़े किए हैं. इन सभी महिलाओं को सशक्त करना सरकार की जिम्मेदारी है, ऐसे में सरकार बिल्कुल भी पीछे नहीं रहेगी. मंत्री आर्या ने कहा कि महिला सशक्तिकरण का असली काम प्रदेश की आंगनबाड़ी बहने करती हैं, ऐस में इन सभी को इसका श्रेय मिलना चाहिए.