Breaking News
  • BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का उत्तराखंड प्रवास: आज टपकेश्वर मंदिर में किए दर्शन, बूथ अध्यक्ष के घर पहुंचे
  • खटीमा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण
  • चारधाम दर्शन को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। चारों धामों में दर्शन को श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग रही
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल यात्रा प्रबंधन ने जीता श्रद्धालुओं का विश्वास
  • केदारनाथ में पहुंच चुके हैं 08 लाख 11 हजार से अधिक श्रद्धालु

नेशनल एनुअल रिपोर्ट एंड इंडेक्स ऑन वूमेन सेफ्टी के सर्वे पर महिला आयोग ने उठाया सवाल

देहरादून, न्यूज़ आई: देश में हाल ही में नेशनल एनुअल रिपोर्ट एंड इंडेक्स ऑन वूमेन सेफ्टी (NARI 2025) की रिपोर्ट जारी हुई. रिपोर्ट में सभी राज्यों के शहरों के महिला सुरक्षा को लेकर सर्वे किए जाने की बात कही गई है. जिसमें उत्तराखंड का देहरादून शहर भी टॉप टेन लिस्ट में शामिल किया गया. बताया गया है कि देहरादून महिलाओं के लिए सुरक्षित नहीं है. लेकिन अब इस रिपोर्ट पर उत्तराखंड राज्य महिला आयोग ने न केवल सवाल खड़े किए हैं, बल्कि इस रिपोर्ट को एक निजी संस्थान की रिपोर्ट भी बताया है. उन्होंने कहा कि इस तरह की रिपोर्ट से राजधानी समेच उत्तराखंड की छवि धूमिल हो रही है.

उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने कहा कि देहरादून, महिलाओं के लिए हर तरह से सुरक्षित शहर है. देहरादून को महिला सुरक्षा के लिहाज से असुरक्षित बताने वाली रिपोर्ट, निजी संस्था ने बिना अधिकारिक डेटा इस्तेमाल किए एक छोटे से सैंपल सर्वे के आधार पर जारी की है. इसका सरकार या महिला आयोग से कोई लेना देना नहीं है.

कुछ ही महिलाओं के सर्वे के आधार पर रिपोर्ट: आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया है कि नेशनल एनुअल रिपोर्ट एंड इंडेक्स ऑन वूमेन सेफ्टी की रिपोर्ट, एक निजी कंपनी का आयोजन है. इसका केंद्र और सरकार या राष्ट्रीय और राज्य महिला आयोग से कोई लेना देना नहीं है. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजय रहाटकर, इस रिपोर्ट को जारी किए जाने वाले कार्यक्रम में वो खुद मौजूद तो थीं, लेकिन लेकिन ये रिपोर्ट या सर्वे आयोग के द्वारा तैयार नहीं की गयी है. उन्होंने बताया कि 31 शहरों में मात्र 12 हजार 770 महिलाओं के सर्वे के आधार पर रिपोर्ट तैयार की गई है. यही सर्वे के हलके पन को दर्शाता है.