Breaking News
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की वार्ता, समाधान की दिशा में पहल
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी स्व-गणना की प्रक्रिया पूरी करते हुए राज्य में इस महत्वपूर्ण अभियान की औपचारिक शुरुआत की
  • डिजिटल जनगणना में उत्तराखंड ने बढ़ाया कदम, मुख्यमंत्री ने की सक्रिय भागीदारी
  • मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि जन समस्याओं के समाधान हेतु अधिकारी विधायकगणों के साथ निरंतर संवाद बनाए रखें
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल एवं ऊधमसिंहनगर जनपद की विभिन्न विधानसभाओं से संबंधित मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा की।

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव में ABVP की बड़ी जीत

देहरादून, न्यूज़ आई : दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव में RSS से जुड़े संगठन ABVP ने बड़ी जीत हासिल की है. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने अध्यक्ष पद समेत तीन सीटों पर कब्जा जमाया. शुक्रवार (19 सितंबर) को आए नतीजों में कांग्रेस के भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) ने सिर्फ उपाध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया.

इस चुनाव में पिछली बार के मुकाबले NSUI को एक पद का नुकसान हुआ है. संगठन से अध्यक्ष पद भी चला गया. दिलचस्प है कि इस बार के चुनाव में सबसे अधिक वोट NSUI के उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवार को मिले. उन्होंने 29339 वोट हासिल किए.

अध्यक्ष पद पर एबीवीपी के आर्यन मान, सचिव पद पर कुणाल चौधरी और संयुक्त सचिव पद पर दीपिका झा ने जीत दर्ज की. वहीं उपाध्यक्ष पद पर उम्मीदवार गोविंद तंवर को हार का सामना करना पड़ा. तीनों ही पदों पर एबीवीपी के उम्मीदवार पहले राउंड से ही रुझानों में आगे चल रहे थे.

अध्यक्ष: आर्यन मान- 28841 वोट
उपाध्यक्ष: गोविंद तंवर- 20547 वोट
सचिव: कुणाल चौधरी- 23779 वोट
संयुक्त सचिव: दीपिका झा- 21825 वोट