Breaking News
  • दिल्ली मार्ग पर जल्द उतरेंगी 200 नई बीएस-6 बसें, ई-टिकटिंग व्यवस्था भी होगी हाईटेक
  • देहरादून में गरजीं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां, सीएम आवास किया कूच, मानदेय बढ़ाने समेत कई मांगें रखी
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘विकसित उत्तराखंड विजन-2047’ का किया विमोचन
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा कि प्रदेश की हर ग्राम पंचायत में मुख्यमंत्री खेल क्लब का किया जाएगा गठन
  • सालों बाद अपने शिक्षकों को मंच पर देख भावुक हुए सीएम धामी, पैर छूकर लिया आशीर्वाद

सीएम धामी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर किया नमन

देहरादून, न्यूज़ आई: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर दीनदयाल पार्क, देहरादून में स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए उनका स्मरण किया। सीएम ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने समाज के वंचित, गरीब और पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए जीवनभर कार्य किया। उनकी शिक्षाएं और आदर्श आज भी हमारे लिए प्रेरणास्रोत हैं।

मुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों और अंत्योदय के संकल्प को राज्य की विकास नीति की प्रेरणा बताया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं  का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।