Breaking News
  • मातृशक्ति की गरिमा और सुविधा के अनुरूप प्रदेश में बनेंगे हाईटेक टॉयलेट
  • मातृशक्ति की गरिमा, सुरक्षा और सुविधा के लिए प्रदेश के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर बनेंगे आधुनिक हाईटेक टॉयलेट
  • महिला स्वरोजगार योजना में रियायती बैंक ऋण की सीमा ₹2 लाख से बढ़ाकर ₹2.50 लाख करने की मुख्यमंत्री ने की घोषणा
  • प्रधानमंत्री ई-बस सेवा के तहत देहरादून में 10 पिंक ई-बसें महिलाओं को समर्पित होंगी, चरणबद्ध रूप से पूरे प्रदेश में मिलेगी सुविधा
  • महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल: सीएम धामी

प्रदेश में बनेगा स्वास्थ्य आपातकालीन संचालन केंद्र

देहरादून, न्यूज़ आई : राज्य में आपदा के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं के बेहतर प्रबंधन व निगरानी के लिए पहली बार स्वास्थ्य आपातकालीन संचालन केंद्र बनाया जाएगा। इसके लिए केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी है। केंद्र को संचालित करने के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय से वित्तीय सहायता मिलेगी। प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन के तहत उत्तराखंड को स्वास्थ्य क्षेत्र में केंद्र सरकार से बड़ा तोहफा मिला है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्य में स्वास्थ्य आपातकालीन संचालन केंद्र स्थापित करने की मंजूरी दी है। यह केंद्र स्वास्थ्य आपदाओं के समय राज्य की तैयारी और प्रतिक्रिया क्षमता को मजबूत बनाने के लिए काम करेगा। मंत्रालय ने केंद्र को संचालित करने के लिए संविदा पर नौ पदों को स्वीकृति दी है, जिनमें वरिष्ठ सार्वजनिक स्वास्थ्य सलाहकार, सार्वजनिक स्वास्थ्य सलाहकार, डेटा विश्लेषक, हब इंजीनियर और डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद शामिल हैं। केंद्र सरकार ने राज्य से आग्रह किया कि केंद्र के लिए सृजित पदों पर शीघ्र नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करे। वित्तीय सहायता के लिए स्वास्थ्य आपातकालीन संचालन केंद्र के नाम से एक अलग बैंक खाता खोला जाएगा।