Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने 10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से की हस्तांतरित
  • स्वास्थ्य जांच में बीमारी सामने आने वाले श्रमिकों के उपचार की भी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए – मुख्यमंत्री
  • त्योहारी सीजन में विभागीय योजनाओं के माध्यम से अधिक से अधिक जनसुविधा और जनसेवा के कार्य किए जाएं- मुख्यमंत्री
  • युवाओं और महिलाओं ने अपनाया होम स्टे व्यवसाय
  • दीनदयाल उपाध्याय होम स्टे विकास योजना के तहत 537 लाभार्थियों को 79.28 करोड़ की सब्सिडी

उत्तराखंड के रजत जयंती वर्ष के मौके पर देहरादून में दो दिवसीय विशेष सत्र किया जाएगा आहूत

देहरादून, न्यूज़ आई:9 नवंबर, उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की तैयारियां जोरों शोरों से चल रही है. खास बात यह है कि आगामी 9 नवंबर को उत्तराखंड राज्य को 25 साल पूरे होने जा रहे हैं. यही वजह है कि उत्तराखंड सरकार इस पूरे साल को रजत जयंती वर्ष के रूप में मना रही है. ऐसे में सोमवार 13 अक्टूबर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक के दौरान विधायी विभाग ने विशेष सत्र आयोजित किए जाने संबंधित प्रस्ताव रखा. जिस पर मंत्रिमंडल ने मुहर लगा दी है. साथ ही तिथियां के निर्धारण के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अधिकृत किया गया है.

उत्तराखंड राज्य में अगस्त महीने में मॉनसून सत्र संपन्न हुआ है. ऐसे में राज्य सरकार आगामी रजत जयंती वर्ष के मौके पर विशेष सत्र आहूत करने का निर्णय लिया है. मॉनसून सत्र उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में संपन्न हुआ था तो वहीं रजत जयंती वर्ष पर आयोजित होने जा रहा विशेष सत्र देहरादून में आयोजित किया जाएगा.