Breaking News
  • दिल्ली मार्ग पर जल्द उतरेंगी 200 नई बीएस-6 बसें, ई-टिकटिंग व्यवस्था भी होगी हाईटेक
  • देहरादून में गरजीं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां, सीएम आवास किया कूच, मानदेय बढ़ाने समेत कई मांगें रखी
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘विकसित उत्तराखंड विजन-2047’ का किया विमोचन
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा कि प्रदेश की हर ग्राम पंचायत में मुख्यमंत्री खेल क्लब का किया जाएगा गठन
  • सालों बाद अपने शिक्षकों को मंच पर देख भावुक हुए सीएम धामी, पैर छूकर लिया आशीर्वाद

खटीमा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी छठ महापर्व में हुए शामिल

देहरादून, न्यूज़ आई : हर वर्ष की भांति खटीमा के संजय रेलवे पार्क स्थित छठ घाट पर पूर्वांचल समाज द्वारा हर्षोल्लास पूर्वक छठ महापर्व मनाया गया. सोमवार को शाम के समय खटीमा नगर स्थित छठ घाट पर सैकड़ों की संख्या में पूर्वांचल समाज की व्रती महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में फल पकवान एवं पूजा सामग्री के साथ पहुंच सूर्य भगवान व छठ मैया की उपासना कर डूबते हुए भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया. साथ ही सूर्य भगवान से परिवार की सुख समृद्धि और पति की दीर्घायु की कामना की. उसके बाद मंगलवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देकर छठ महापर्व का समापन हुआ. सोमवार को अपने तय कार्यक्रम के अनुसार प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी संजय रेलवे पार्क पहुंच सूर्य भगवान को अर्घ्य दिया. साथ ही सभी पूर्वांचल समाज की महिलाओं सहित अन्य सभी वर्गों के लोगों को लोक महापर्व छठ की शुभकामनाएं दी. सीएम धामी ने भगवान सूर्य एवं छठ मैया से इस लोक पर्व में सभी की सुख समृद्धि की कामना की.

खटीमा में संजय रेलवे पार्क, मेलाघाट, 22 पुल, नौसर, दिया सहित विभिन्न स्थानों में पूर्वांचल समाज द्वारा इस पर्व को हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया. वहीं खटीमा के नगर स्थित छठ महोत्सव में पहुंचे सीएम धामी का पूर्वांचल सेवा समिति ने माल्यार्पण अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर स्वागत, अभिनंदन किया. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस अवसर पर कहा कि-छठ महापर्व सामाजिक समरसता का लोक महापर्व है. धार्मिक आस्था प्रकृति पर आधारित इस पर्व पर महिलाएं बहनें निर्जला व्रत रख इस पर्व को धार्मिक मान्यताओं के हिसाब से मनाती हैं. सर्व समाज की प्रदेश भर में छठ महापर्व में सहभागिता रहती है. हम भगवान सूर्य एवं छठ मैया से सभी को सुख वैभव के साथ अपना आशीर्वाद देने की कामना करते हैं.