Breaking News
  • भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे बनबसा में धामी कैबिनेट की बैठक, शासन को सीमांत क्षेत्रों तक ले जाने की नई पहल
  • बांद्रा टर्मिनस–दिल्ली सराय रोहिल्ला गरीब रथ का हरिद्वार तक विस्तार, हरिद्वार से वेरावल और ओखा के लिए नई एसी एक्सप्रेस
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद चम्पावत के बनबसा में क्षेत्र के विकास और जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यों की घोषणा की।
  • जनजातीय समाज के सम्मान, सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री
  • पिथौरागढ़ क्षेत्र में एकलव्य आवासीय विद्यालय स्थापित करने का मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्रियों से किया अनुरोध

नरेंद्र नगर पहुंचे पहुंचे सीएम धामी, सिद्धपीठ कुंजापुरी पर्यटन विकास मेले का किया शुभारंभ

देहरादून, न्यूज़ आई : सीएम पुष्कर सिंह धामी टिहरी के नरेंद्र नगर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सिद्धपीठ कुंजापुरी पर्यटन विकास मेले का शुभारंभ किया। सीएम ने कहा कि मेला केवल आयोजन मात्रा नहीं है इसका उद्देश्य लोक, संस्कृति लोक आस्था और विरासत को संजोय रखना और विकास को आगे बढ़ता रहना है। सीएम ने प्रदेश सरकार की यूसीसी, नकल विरोधी कानून, लैंड जिहाद सहित अनेक योजनाओं के बारे में बताया। सीएम ने 49 वें सिद्ध पीठ कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले को संबोधित किया। उन्होंने बताया कि एक जनपद दो उत्पाद प्रदेश सरकार के विकास नीति का एक पहलू है। उन्होंने मेलों में स्वदेशी उत्पाद को बढ़ावा देने की अपील की श्री धामी ने कहा कि पिछले 4 वर्षों में प्रदेश सरकार द्वारा 26000 युवाओं को रोजगार दिया गया।