Breaking News
  • यात्रा मार्ग पर बड़े स्तर पर सफाई और अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था
  • पूरे प्रदेश में लागू होगी “मनी बैक” प्लास्टिक योजना
  • सीएम धामी के सख्त निर्देश—कूड़ा फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई
  • चारधाम यात्रा 2026 को पूरी तरह प्लास्टिक मुक्त बनाने का ऐतिहासिक पहल
  • गंगोत्री धाम में कपाटोद्घाटन के अवसर पर मुख्यमंत्री ने की विशेष पूजा-अर्चना

मेजर जनरल श्री के.जे बाबू ने अपना पूरा जीवन भारत माता की सेवा में लगाया: सीएम

देहरादून, न्यूज़ आई: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दून सैनिक इंस्टीट्यूट, गढ़ी कैंट में राष्ट्रीय कैडेट कोर के अपर महानिदेशक रहे मेजर जनरल स्वर्गीय श्री केजे बाबू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने दुःख की इस घड़ी में उनके परिजनों को शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से कामना की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मेजर जनरल श्री के.जे बाबू ने अपना पूरा जीवन भारत माता की सेवा में लगाया। उनके सराहनीय कार्यों के लिए उन्हें युद्ध सेना मेडल भी मिला। राष्ट्रीय कैडेट कोर में भी उन्होंने सेवा के दौरान सराहनीय कार्य किए।