Breaking News
  • मातृशक्ति की गरिमा और सुविधा के अनुरूप प्रदेश में बनेंगे हाईटेक टॉयलेट
  • मातृशक्ति की गरिमा, सुरक्षा और सुविधा के लिए प्रदेश के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर बनेंगे आधुनिक हाईटेक टॉयलेट
  • महिला स्वरोजगार योजना में रियायती बैंक ऋण की सीमा ₹2 लाख से बढ़ाकर ₹2.50 लाख करने की मुख्यमंत्री ने की घोषणा
  • प्रधानमंत्री ई-बस सेवा के तहत देहरादून में 10 पिंक ई-बसें महिलाओं को समर्पित होंगी, चरणबद्ध रूप से पूरे प्रदेश में मिलेगी सुविधा
  • महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल: सीएम धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी प्रदेशवासियों को संत रविदास जयंती की शुभकामनाएं

देहरादून, न्यूज़ आई : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को संत रविदास जयंती की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि संत शिरोमणि रविदास जी ने सामाजिक समरसता की शिक्षा देने के साथ समाज की बुराईयों को दूर करने का कार्य किया। उनकी रचनाएं हमारे साहित्य की धरोहर है। संत रविदास कभी किसी को जाति से ऊंचा या नीचा नहीं मानते थे, वे मानवता में यकीन करते थे. उनका मानना था कि मानव ईश्वर की एक रचना है और सभी मानव एक समान हैं, उनके अधिकार भी समान हैं. यही वजह है कि संत रविदास की शिष्यों में हर जाति और धर्म के लोग शामिल थे. संत रविदास को गुरु रविदास, रैदास, रूहिदास, रोहिदास, सतगुरु और जगतगुरु नामों से पुकारा जाता है.