Breaking News
  • खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा- विनय शंकर पांडेय
  • नकली पनीर और गैर-दुग्ध उत्पादों पर धामी सरकार का शिकंजा, ऋषिकेश से टिहरी तक होटलों में छापेमारी
  • योजनाओं के नियमित मूल्यांकन और लक्ष्यों की वार्षिक मॉनिटरिंग पर दिया जाए विशेष ध्यान
  • राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध के निष्कर्षों का नीतियों एवं योजनाओं में हो प्रभावी उपयोग
  • चम्पावत जनपद में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई

सीएम धामी ने महिला क्रिकेट विश्व कप स्टार स्नेह राणा को 50 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि की घोषणा की

देहरादून, न्यूज़ आई : मुख्यमंत्री धामी ने महिला क्रिकेट विश्व कप स्टार स्नेह राणा को फोन कर बधाई दी। इसके साथ ही 50 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि की घोषणा भी की। सीएम धामी ने भारतीय क्रिकेट टीम में उनके चयन पर उन्हें बधाई दी और विश्व कप टूर्नामेंट में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन और भारत की जीत के लिए शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा, स्नेह राणा ने अपनी कड़ी मेहनत, दृढ़ संकल्प और प्रतिभा से विश्व मंच पर उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। उनकी सफलता हमारे युवाओं, विशेषकर युवा लड़कियों के लिए प्रेरणा है। राज्य सरकार खिलाड़ियों को सर्वोत्तम समर्थन और प्रोत्साहन प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।