Breaking News
  • योजनाओं के नियमित मूल्यांकन और लक्ष्यों की वार्षिक मॉनिटरिंग पर दिया जाए विशेष ध्यान
  • राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध के निष्कर्षों का नीतियों एवं योजनाओं में हो प्रभावी उपयोग
  • चम्पावत जनपद में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई
  • नवनियुक्त कार्मिक जनसेवा की भावना से अपने दायित्वों का करें निर्वहन: मुख्यमंत्री
  • पिछले पांच वर्षों में 34 हजार से अधिक युवाओं को मिली सरकारी नौकरी: मुख्यमंत्री

बैकुंंठ चतुर्दशी मेला एवं विकास प्रदर्शनी का सीएम धामी ने वर्चुअल किया उट्घाटन

देहरादून, न्यूज़ आई : श्रीनगर में चार से 10 नवंबर तक आयोजित होने वाले बैकुंंठ चतुर्दशी मेला एवं विकास प्रदर्शनी 2025 का भव्य आगाज हुआ। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल माध्यम से मेले का उट्घाटन किया। जबकि मेले की संरक्षक जिला अधिकारी पौड़ी स्वाति एस भदौरिया, नगर निगम की मेयर आरती भंडारी और नगर आयुक्त नूपुर वर्मा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की। इसके बाद जीजीआईसी श्रीनगर की छात्राओं की शिव वंदना व छोलिया नृत्य की शानदार प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोहा। इस मौके पर मुख्य मंत्री ने महापौर के अनुरोध पर श्रीनगर को सोलर सीटी बनाने के लिए कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। उन्होंने जिलाधिकारी को सभी प्रस्ताव शासन को उपलब्ध करवाने को कहा। कहा कि प्रस्तावों के परीक्षण के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी। अब रात्रि को कमलेश्वर महादेव मंदिर में संतान प्राप्ति के लिए नि: संतान दंपत्तियों द्वारा खड़ा दीया अनुष्ठान किया जाएगा।