Breaking News
  • मातृशक्ति की गरिमा और सुविधा के अनुरूप प्रदेश में बनेंगे हाईटेक टॉयलेट
  • मातृशक्ति की गरिमा, सुरक्षा और सुविधा के लिए प्रदेश के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर बनेंगे आधुनिक हाईटेक टॉयलेट
  • महिला स्वरोजगार योजना में रियायती बैंक ऋण की सीमा ₹2 लाख से बढ़ाकर ₹2.50 लाख करने की मुख्यमंत्री ने की घोषणा
  • प्रधानमंत्री ई-बस सेवा के तहत देहरादून में 10 पिंक ई-बसें महिलाओं को समर्पित होंगी, चरणबद्ध रूप से पूरे प्रदेश में मिलेगी सुविधा
  • महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल: सीएम धामी

पंडित राम सुमेर शुक्ल की 47वीं पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी श्रद्धांजलि

देहरादून, न्यूज़ आई : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्र और राज्य सरकार के विकास कार्यों का जमकर बखान किया. तराई के संस्थापक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित राम सुमेर शुक्ल की 47वीं पुण्यतिथि कार्यक्रम में उन्होंने जनपद में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों के बारे में जनता के सम्मुख रखा. सीएम धामी ने अपने संबोधन में कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में प्रदेश चौतरफा विकास कर रहा है. उत्तराखंड सरकार द्वारा लिए जा रहे फैसले देश के लिए नजीर बन रहे हैं.

गौर हो कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज रुद्रपुर पहुंचे. इस दौरान भाजपा संगठन के पदाधिकारियों जनप्रतिनिधियों द्वारा उनका स्वागत किया गया. जिसके बाद उन्होंने पंडित राम सुमेर शुक्ल मेडिकल कॉलेज में आयोजित तराई के संस्थापक सुमेर शुक्ल की 47वीं पुण्यतिथि कार्यक्रम में हिस्सा लिया. इससे पूर्व उन्होंने तराई के संस्थापक राम सुमेर शुक्ल की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया. जिसके बाद उन्होंने शिलापट का अनावरण किया. इस मौके पर सीएम धामी ने कहा कि पंडित राम सुमेर शुक्ल ने लोगों को तराई में बसाने का महत्वपूर्ण कार्य किया है. कहा कि जब यहां पर जंगल हुआ करते थे, वन्य जीव का आतंक हुआ करता था, तब पंडित राम सुमेर शुक्ल ने खास पहल की थी. उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में प्रदेश चौतरफा विकास कर रहा है. उत्तराखंड सरकार द्वारा लिए जा रहे फैसले देश के लिए नजीर बन रहे हैं. उन्होंने कहा कि जनपद उधम सिंह नगर में भी विभिन्न विकास परियोजनाओं को अमलीजामा पहनाया जा रहा है. रुद्रपुर में स्वास्थ्य के क्षेत्र लोगों को और अच्छी सुविधाएं मिल सके, इसके लिए मेडिकल कॉलेज का संचालन किया जा रहा है. इसके अलावा सड़कों में बेहतर काम हो रहा है. जल भराव की समस्या से जल्द ही लोगों को निजात मिलेगी. उन्होंने कहा कि किच्छा में एम्स के सेटेलाइट केंद्र का निर्माण प्रगति पर है, जल्द ही लोगों को वहां पर भी स्वास्थ्य सेवाएं मिल पाएंगी.