Breaking News
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की वार्ता, समाधान की दिशा में पहल
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी स्व-गणना की प्रक्रिया पूरी करते हुए राज्य में इस महत्वपूर्ण अभियान की औपचारिक शुरुआत की
  • डिजिटल जनगणना में उत्तराखंड ने बढ़ाया कदम, मुख्यमंत्री ने की सक्रिय भागीदारी
  • मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि जन समस्याओं के समाधान हेतु अधिकारी विधायकगणों के साथ निरंतर संवाद बनाए रखें
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल एवं ऊधमसिंहनगर जनपद की विभिन्न विधानसभाओं से संबंधित मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा की।

विश्व अल्पसंख्यक अधिकार दिवस कार्यक्रम, सीएम धामी ने की शिरकत

देहरादून, न्यूज़ आई: विश्व अल्पसंख्यक अधिकार दिवस के अवसर पर देहरादून में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम धामी ने अल्पसंख्यक समुदाय के मेधावी छात्रों को सम्मानित किया. बड़ी संख्या में आई मुस्लिम महिलाओं ने उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता लागू करने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया. मुख्यमंत्री ने कहा आज का दिन भारत की एकता और अखंडता के संरक्षण के लिए हमारे मौलिक कर्तव्यों को याद करने का अवसर है.

सीएम धामी ने कहा भारतीय संस्कृति में सदियों से समानता और सभी धर्मों तथा समुदायों के प्रति सम्मान की परंपरा रही है. भारत में अनेकों संस्कृतियों, परंपराओं, भाषाओं और खान-पान की विविधता के बावजूद एकता की भावना रही है. वसुधैव कुटुम्बकम के महान सिद्धांत को आत्मसात करते हुए भारत ने हमेशा समूची दुनिया को एक परिवार के रूप में माना है. पीएम मोदी के नेतृत्व में सबका साथ, सबका विकास के मंत्र के साथ सभी समुदायों को आगे बढ़ाया जा रहा है. आज जन-धन योजना, उज्जवला योजना, पीएम आवास योजना, मुफ्त राशन योजना जैसी तमाम योजनाओं के जरिए अल्पसंख्यक समुदाय के सभी लोगों को मुख्यधारा से जोड़ा जा रहा है.

सीएम ने कहा कि अल्पसंख्यक क्षेत्रों में मांग के अनुरूप आर्थिक एवं शैक्षणिक विकास को गति देने के लिए अल्पसंख्यक विकास निधि की स्थापना भी की गई है. जिसके तहत हर साल 4 करोड़ रुपये की धनराशि उपलब्ध कराई जा रही है. मुख्यमंत्री हुनर योजना के जरिए अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को रोजगार से जोड़ा जा रहा है. अल्पसंख्यक स्वरोजगार योजना के तहत स्वरोजगार के लिए 25 फीसदी सब्सिडी के साथ 10 लाख रुपये तक का लोन भी उपलब्ध कराया जा रहा है. मौलाना आज़ाद एजुकेशन ऋण योजना के तहत अल्पसंख्यक वर्ग के गरीब छात्र-छात्राओं को 5 लाख रुपये तक का ब्याजमुक्त शिक्षा लाने भी उपलब्ध कराया जा रहा है. जिसके तहत पिछले 4 सालों में 169 लाभार्थियों को 4 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि वितरित की गई है.