Breaking News
  • BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का उत्तराखंड प्रवास: आज टपकेश्वर मंदिर में किए दर्शन, बूथ अध्यक्ष के घर पहुंचे
  • खटीमा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण
  • चारधाम दर्शन को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। चारों धामों में दर्शन को श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग रही
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल यात्रा प्रबंधन ने जीता श्रद्धालुओं का विश्वास
  • केदारनाथ में पहुंच चुके हैं 08 लाख 11 हजार से अधिक श्रद्धालु

डालनवाला पुलिस स्टेशन में लापरवाही पर मुख्यमंत्री का कड़ा प्रहार

देहरादून, न्यूज़ आई : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को देहरादून में डालनवाला कोतवाली का औचक निरीक्षण किया. इस डालनवाला कोतवाली के कोतवाल अपनी ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गाए. सीएम धामी ने तत्काल कोतवाल को लाइन हाजिर करने के निर्देश दिए.

मुख्यमंत्री ने कड़े शब्दों में कहा कि कानून-व्यवस्था और जनसेवा जैसे संवेदनशील दायित्वों में किसी भी स्तर की लापरवाही अक्षम्य अपराध है और ऐसे मामलों में तत्काल और कठोर कार्रवाई की जाएगी, दरअसल, शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बैठक करने के बाद अचानक डालनवाला कोतवाली पहुंच गए, जहां सीएम ने पूरी कार्यप्रणाली का गहन निरीक्षण किया. मुख्यमंत्री के औचक निरीक्षण से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और मौके पर व्यवस्थाओं की वास्तविक स्थिति सामने आई. निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने पुलिस स्टेशन में आए कई शिकायतकर्ताओं से सीधे बातचीत की और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना.

उन्होंने पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि शिकायतों को औपचारिकता नहीं बल्कि उत्तरदायित्व समझकर दर्ज किया जाए. उनका तत्काल, निष्पक्ष और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी महिला हेल्प डेस्क पर भी पहुंचे. सीएम धामी ने वहां मौजूद महिला फरियादियों से बातचीत कर उनकी शिकायतों की जानकारी ली. उन्होंने महिला सुरक्षा से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता, गोपनीयता और त्वरित कार्रवाई को अनिवार्य बताते हुए किसी भी प्रकार की ढिलाई पर सख़्त कार्रवाई की चेतावनी दी.