Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने 10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से की हस्तांतरित
  • स्वास्थ्य जांच में बीमारी सामने आने वाले श्रमिकों के उपचार की भी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए – मुख्यमंत्री
  • त्योहारी सीजन में विभागीय योजनाओं के माध्यम से अधिक से अधिक जनसुविधा और जनसेवा के कार्य किए जाएं- मुख्यमंत्री
  • युवाओं और महिलाओं ने अपनाया होम स्टे व्यवसाय
  • दीनदयाल उपाध्याय होम स्टे विकास योजना के तहत 537 लाभार्थियों को 79.28 करोड़ की सब्सिडी

डा. नरेश बंसल ने किया देहरादून के भंडारीबाग मे अटल जी की मूर्ती का अनावरण

देहरादून, न्यूज़ आई: भाजपा राष्ट्रीय सहकोषाध्यक्ष एवं सांसद राज्यसभा डा. नरेश बंसल ने भंडारीबाग रेसिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी द्वारा भंडारी बाग में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की शताब्दी जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथी के रूप मे पहुंच अटल जी जी नवीन मूर्ती का अनावरण किया व पुष्पमाला अर्पीत कर श्रद्धांजलि दी व नमन किया।

इस अवसर पर उपस्थित सभा को संबोधित करते हुए माननीय सांसद राज्यसभा ने श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के विचारों, राष्ट्रनिर्माण में उनके योगदान और मूल्यों पर प्रेरणादायी विचार साझा किए व वरिष्ठ भाजपा जन को सम्मानित किया।

कार्यक्रम में माननीय महापौर श्री सौरभ थपलियाल जी, धर्मपुर विधायक माननीय श्री विनोद चमोली जी, पूर्व मंत्री माननीय श्री दिनेश अग्रवाल जी,रतन सिंह चौहान जी,यास्मिन आलम खान जी सहित भाजपा के सम्मानित पदाधिकारी, कार्यकर्ता व बड़ी संख्या मे आमजन उपस्थित रहे।