Breaking News
  • खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा- विनय शंकर पांडेय
  • नकली पनीर और गैर-दुग्ध उत्पादों पर धामी सरकार का शिकंजा, ऋषिकेश से टिहरी तक होटलों में छापेमारी
  • योजनाओं के नियमित मूल्यांकन और लक्ष्यों की वार्षिक मॉनिटरिंग पर दिया जाए विशेष ध्यान
  • राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध के निष्कर्षों का नीतियों एवं योजनाओं में हो प्रभावी उपयोग
  • चम्पावत जनपद में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का उत्तराखंड दौरा, सुरक्षा को लेकर उत्तराखंड पुलिस अलर्ट

देहरादून, न्यूज़ आई: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज बुधवार से दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर हैं. गृह मंत्री शाह के दौरे के दौरान कोई चूक न हो, इसके लिए अधिकारी कसरत में जुट गए हैं. गृह मंत्री 21 और 22 जनवरी को उत्तराखंड के ऋषिकेश और हरिद्वार में रहेंगे, जिसके लिए हरिद्वार के रोशनाबाद स्थित पुलिस लाइन में पुलिस फोर्स की ब्रीफिंग की गई. अधिकारियों ने वीवीआइपी ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को मुस्तैदी और सावधानी से ड्यूटी करने के निर्देश दिए. अधिकारियों ने जानकारी दी की विभिन्न जिलों से आए 700 से ज्यादा पुलिसकर्मी सुरक्षा में तैनात किए जा रहे हैं. 22 जनवरी को हरिद्वार के पतंजलि योगपीठ में हॉस्पिटल का उद्घाटन करने के बाद उसी दिन हरिद्वार में शांतिकुंज की ओर से आयोजित किए जा रहे शताब्दी समारोह में भी शिरकत करेंगे.