Breaking News
  • सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड क्षत्रिय कल्याण समिति, देहरादून की वेबसाइट व ‘क्षत्रिय जागरण’ स्मारिका का विमोचन किया
  • देहरादून नंदा की चौकी एप्रोच रोड धंसने के मामले में बड़ी कार्रवाई, तीन इंजीनियर सस्पेंड
  • नंदा की चौकी पुल एप्रोच रोड मामला, हिमालयन कंस्ट्रक्शन कंपनी बैन, ठेकेदार पर भी एक्शन
  • मुख्यमंत्री ने पुनर्निर्माण कार्य में सलंग्न अधिकारियों, अभियंताओं एवं कार्मिकों के त्वरित एवं समर्पित प्रयासों की सराहना की
  • खेल प्रतिभाओं को हरसंभव प्रोत्साहन और विश्वस्तरीय सुविधाएँ उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री धामी

करीब डेढ़ साल बाद नगर निगम देहरादून की पहली बोर्ड बैठक कल

देहरादून, न्यूज़ आई : नगर निगम देहरादून की कल मंगलवार 18 मार्च को पहली बोर्ड बैठक होने जा रही है. इस बोर्ड बैठक से देहरादून से लोगों की काफी उम्मीदें हैं. देहरादून में सफाई व्यवस्था से लेकर स्ट्रीट लाइट्स और बस्तियों के नियमितीकरण जुड़े कई फैसले कल होने वाली बोर्ड बैठक में लिए जा सकते हैं.

बता दें कि दो दिसंबर 2023 को देहरादून नगर निगम का बोर्ड भंग हुआ था. अब करीब डेढ़ साल बाद देहरादून नगर निगम की नव-निर्वाचित सरकार 18 मार्च को अपनी पहली बोर्ड मीटिंग करने जा रही है. इस बैठक में शहर की सफाई, स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत और कूड़ा उठाने वाली कंपनियों के बदलाव सहित कुल 31 प्रस्तावों पर चर्चा हो सकती है.

वहीं, पार्षदों की मानें तो कई ऐसे पुराने प्रस्ताव हैं, जिन पर अब तक काम नहीं हुआ, उनको भी इस बोर्ड बैठक में प्राथमिकता दी जाए. इसके अलावा नए प्रस्तावों पर भी चर्चा होनी जरूरी है. डेढ़ साल से बोर्ड बैठक नहीं होने के कारण वार्डो के विकास कार्य रुके हुए हैं.