Breaking News
  • राज्यपाल ने किया ‘आरोही’ इनक्यूबेटर और AI न्यूज़लेटर का उद्घाटन, कहा-यह एक बदलाव लाने वाला प्रोग्राम
  • 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने को लेकर उत्तराखंड में घमासान, आरोप- प्रत्यारोप का दौर शुरू
  • रुद्रप्रयाग के 1000 पुस्तक दान अभियान को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का सहयोग
  • उत्तराखंड के विकास, सांस्कृतिक संरक्षण और सामाजिक परिवर्तन में साहित्यकारों की भूमिका पर हुई चर्चा
  • समाज सेवा के माध्यम से मनाया शिवसेना पक्ष प्रमुख “ उद्धव साहेब जी ठाकरे “का 67 वा जन्मदिन

चारधाम यात्रा के लिए सरकार ने किया पंजीकरण अनिवार्य

देहरादून, न्यूज़ आई : प्रदेश सरकार ने सुगम व सुरक्षित चारधाम यात्रा के लिए मानक प्रचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी कर दी है। यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं को विशेष एहतियात बरतने के साथ दिशा-निर्देशों का पालन करने का आग्रह किया। सरकार ने चारधामों के दर्शन के लिए कम से कम सात दिन का यात्रा प्लान बनाने की सलाह दी है। यात्रा के लिए सरकार ने पंजीकरण अनिवार्य किया है। यह प्रक्रिया पर्यटक सुरक्षा प्रबंधन प्रणाली के माध्यम से आधार प्रमाणीकरण से जुड़ी है। पंजीकरण की सुविधा ऑनलाइन पोर्टल, मोबाइल एप्लिकेशन या भौतिक काउंटरों के माध्यम से उपलब्ध है। पंजीकरण के बाद तीर्थयात्रियों को मैसेज प्राप्त होगा। इसमें क्यूआर कोड और एक विशिष्ट पहचान संख्या होगी। धामों में अधिकृत यात्री मित्र के माध्यम से फर्जीवाड़े से बचाव के लिए इसे स्कैन करेंगे। यात्रियों को केवल निर्धारित तिथि पर ही धाम में प्रवेश की अनुमति मिलेगी। दर्शन के लिए टोकन पंजीकरण दस्तावेजों के सत्यापन के बाद प्राप्त होगा। भौतिक सत्यापन बड़कोट, हिना, सोनप्रयाग, पांडुकेश्वर और गोविंदघाट में किया जा रहा है।