Breaking News
  • BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का उत्तराखंड प्रवास: आज टपकेश्वर मंदिर में किए दर्शन, बूथ अध्यक्ष के घर पहुंचे
  • खटीमा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण
  • चारधाम दर्शन को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। चारों धामों में दर्शन को श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग रही
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल यात्रा प्रबंधन ने जीता श्रद्धालुओं का विश्वास
  • केदारनाथ में पहुंच चुके हैं 08 लाख 11 हजार से अधिक श्रद्धालु

कल खुलेंगे मंदिर के कपाट, मुख्यमंत्री धामी भी होंगे शामिल

देहरादून, न्यूज़ आई: विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम के कपाट कल 22 अप्रैल को सुबह आठ बजे शुभ मुहूर्त में खोले जाएंगे। कपाट खुलने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी धाम पहुंचकर पूजा-अर्चना में शामिल होंगे। कपाट खुलने के साथ ही केदारनाथ यात्रा का विधिवत शुभारंभ हो जाएगा। इससे पहले आज बाबा केदार की डोली गौरीकुंड से केदारनाथ के लिए रवाना हो गई है। कपाट खुलने को लेकर धाम में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया है। श्रद्धालुओं में भी जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है और देश-विदेश से बड़ी संख्या में यात्री धाम पहुंच रहे हैं। यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए प्रशासन ने सड़कों की मरम्मत, यातायात व्यवस्था, पैदल मार्ग पर शौचालय, आवास, खान-पान और पेयजल की सुविधाएं की हैं। इसके साथ ही पूरे मार्ग पर विद्युत और सोलर लाइट की व्यवस्था की गई है तथा हर दो किलोमीटर पर स्वास्थ्य केंद्र स्थापित किए गए हैं। धाम और यात्रा मार्ग पर स्वच्छता व्यवस्था को भी मजबूत किया गया है।