Breaking News
  • कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई
  • पीएम मोदी ने सीएम धामी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
  • केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में किशाऊ परियोजना पर छह राज्यों का ऐतिहासिक MoU
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बच्चों के साथ केक काटा और उनके बीच रहकर जन्म दिवस की खुशियां साझा कीं
  • मुख्यमंत्री ने युवाओं का आह्वान किया कि वे बड़े सपने देखें और उन्हें पूरा करने के लिए पूरी मेहनत और लगन से कार्य करें

गौतम अदाणी ने किए बाबा केदार के दर्शन

देहरादून, न्यूज़ आई : अदाणी समूह के संस्थापक एवं चेयरमैन गौतम अदाणी ने केदारनाथ धाम पहुंचकर बाबा केदार के दर्शन किए। साथ ही उन्होंने सोनप्रयाग से केदारनाथ तक प्रस्तावित रोपवे का हवाई सर्वे भी किया। बता दें कि रोपवे के निर्माण का जिम्मा अदाणी समूह को दिया गया है। जानकारी के अनुसार, गौतम अदाणी शुक्रवार सुबह दिल्ली से देहरादून पहुंचे। इसके बाद वह निजी हेलिकॉप्टर से केदारनाथ धाम के लिए रवाना हुए। यहां धाम पहुंचकर उन्होंने बाबा केदार की विशेष पूजा-अर्चना की। इस दौरान उनकी पत्नी भी उनके साथ मौजूद रहीं। वीआईपी आगमन को देखते हुए केदारनाथ धाम क्षेत्र में सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन अलर्ट रहा। सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए उन्होंने लिखा कि आज का दिन मेरे लिए विशेष है। एक ओर विश्व श्रमिक दिवस है और दूसरी ओर मेरे विवाह की 40वीं वर्षगांठ। इस पावन अवसर की शुरुआत मैंने अपनी जीवनसंगिनी प्रीति के साथ केदारनाथ धाम में भगवान महादेव के दर्शन और आशीर्वाद से की।