Breaking News
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विज्ञान एवं नवाचार नीति पर विशेषज्ञों के साथ किया सार्थक संवाद
  • मुख्यमंत्री धामी ने किया देहरादून साइंस सिटी निर्माण कार्यों का निरीक्षण
  • 01 हजार से अधिक लोगों ने कराया पंजीकरण, विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिला
  • ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’ अभियान से शासन और जनता के बीच बढ़ा विश्वास – मुख्यमंत्री
  • मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान बना सुशासन का प्रभावी माध्यम

भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने बूथ अध्यक्ष किशोर कुमार के घर किया जलपान

देहरादून, न्यूज़ आई : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने अपने तीन दिवसीय उत्तराखंड प्रवास के तीसरे दिन टपकेश्वर मंदिर में दर्शन के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष गढ़ी कैंट में ही बूथ अध्यक्ष किशोर कुमार के घर पहुंचे। यहां उन्होंने सबसे पहले बूथ अध्यक्ष और उनके परिवार से मुलाकात की। इसके बाद घर पहुंचकर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बूथ अध्यक्ष के घर जलपान किया। इससे पहले शुक्रवार को प्रवास के दूसरे दिन सांसद, विधायकों, पदाधिकारियों, महापौर की बैठकों में जहां कमियां गिनाईं, वहीं सीधे संदेश भी दे दिया कि अनुशासन व एकजुटता से राज्य में फिर भाजपा की सरकार बनानी है। दिनभर चली बैठकों में नवीन हर विधानसभा सीट से लेकर बूथों तक की जमीनी रिपोर्ट लेकर पहुंचे थे। जहां किसी ने गलत जानकारी दी तो उसे तुरंत टोक भी दिया।