Breaking News
  • BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का उत्तराखंड प्रवास: आज टपकेश्वर मंदिर में किए दर्शन, बूथ अध्यक्ष के घर पहुंचे
  • खटीमा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण
  • चारधाम दर्शन को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। चारों धामों में दर्शन को श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग रही
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल यात्रा प्रबंधन ने जीता श्रद्धालुओं का विश्वास
  • केदारनाथ में पहुंच चुके हैं 08 लाख 11 हजार से अधिक श्रद्धालु

SIR: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सौंपा गया गणना फॉर्म

देहरादून, न्यूज़ आई: उत्तराखंड में सोमवार 8 जून से विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम का विधिवत आगाज हो गया था. एसआईआर के पहले दिन राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को गणना फॉर्म सौंपा गया. इसके अलावा, प्रदेश में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनैतिक दलों में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष, कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (एम) के प्रदेश महासचिव और बीएसपी के प्रदेश सचिव को भी गणना फार्म वितरण किया गया. पहले दिन बीएलओ की ओर से प्रदेशभर में कुल 4,90,252 गणना पत्र वितरण किए गए. 13,736 गणना पत्र को डिजिटाइज्ड किया गया.

उत्तराखंड में एसआईआर अभियान के लिए तय किए गए कार्यक्रम के अनुसार, बीएलओ 8 जून से 7 जुलाई के बीच घर-घर जाकर, मतदाताओं को गणना फार्म वितरित करने के साथ ही उसका संकलन भी करेंगे. उत्तराखंड राज्य में कुल 79,60,762 मतदाता हैं जिसके सापेक्ष 11,732 बीएलओ काम कर रहे हैं. हालांकि, इस दौरान मतदाताओं को कोई भी दस्तावेज नहीं देने होंगे. इसके साथ ही सभी जिलों में मतदाता टोल फ्री नंबर 1950 पर सहायता के लिए कॉल कर सकते हैं. इसके अलावा, राज्य स्तर पर 1800 3300 1950 पर भी कॉल कर जानकारी प्राप्त की जा सकती है. मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड राज्य में कुल 11,732 बीएलओ तैनात हैं जिसमें से 9,595 बीएलओ ट्रेंड हैं. यानी कुल 82 फीसदी बीएलओ ट्रेंड हैं. यही नहीं, प्रदेश के हर एक बीएलओ को एवरेज 679 मतदाताओं को कवर करना है, जिसके लिए एक महीने की समय सीमा निर्धारित है.

Leave a Reply