Breaking News
  • डबल इंजन की सरकार में संचालित योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है: मुख्यमंत्री
  • राज्यपाल ने किया ‘आरोही’ इनक्यूबेटर और AI न्यूज़लेटर का उद्घाटन, कहा-यह एक बदलाव लाने वाला प्रोग्राम
  • 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने को लेकर उत्तराखंड में घमासान, आरोप- प्रत्यारोप का दौर शुरू
  • रुद्रप्रयाग के 1000 पुस्तक दान अभियान को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का सहयोग
  • उत्तराखंड के विकास, सांस्कृतिक संरक्षण और सामाजिक परिवर्तन में साहित्यकारों की भूमिका पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शहीद स्थल पर जाकर राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धासुमन अर्पित किये

देहरादून, न्यूज़ आई : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को कचहरी, देहरादून स्थित शहीद स्थल पर जाकर शहीद राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धासुमन अर्पित किये। शहीद राज्य आंदोलनकारियों को नमन करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीदों के सपनों के अनुरूप राज्य के विकास के लिए सरकार काम करेगी।
इसके पश्चात मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पं. दीनदयाल उपाध्याय पार्क में पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा के साथ ही घंटाघर स्थित बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी एवं स्व. इंद्रमणि बडोनी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।