Breaking News
  • भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026 संपन्न
  • भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026 संपन्न
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर रोपवे परियोजनाओं को धरातल पर उतारने का काम तेज कर दिया गया
  • बदरीनाथ धाम कथा महोत्सव में 150 से अधिक संत-साध्वी एवं 1200 से अधिक हरिभक्त हुए शामिल
  • मुख्यमंत्री ने 10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से की हस्तांतरित

राज्य के सभी भवनों का होगा फायर सेफ्टी ऑडिट, सीएस ने दिए निर्देश

देहरादून, न्यूज़ आई: मुख्य सचिव आनंदबर्द्धन ने राज्य के सभी सरकारी और निजी भवनों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी सचिवों और जिलाधिकारियों को ऊंची इमारतों, ज्यादा भीड़ वाले क्षेत्रों, तंग गलियों में स्थित भवनों और जिन परिसरों में निकासी के सुरक्षित रास्ते नहीं हैं, उनका विशेष सर्वे करने को कहा है। जिलाधिकारी अपने-अपने जनपद में संवेदनशील भवनों और क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। इस अभियान का उद्देश्य आग लगने की संभावित घटनाओं को रोकना और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। मुख्य सचिव ने सभी विभागों को अपने-अपने क्षेत्र में व्यापक फायर सेफ्टी ऑडिट कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि सर्वे के बाद जहां भी कमी मिले, वहां अग्नि सुरक्षा मानकों को तुरंत लागू किया जाए। इसके साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन कराया जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए, ताकि आग जैसी घटनाओं से जनहानि और नुकसान को रोका जा सके।