Breaking News
  • लोकतांत्रिक प्रक्रिया को अधिक प्रभावी और सुव्यवस्थित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगा ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ : मुख्यमंत्री
  • वंदे मातरम: पूरा गान देश की एकता का प्रतीक; अब भारत को और विभाजित नहीं होने दिया जाएगा- शिवराज सिंह चौहान
  • रक्षाबंधन पर 28 और 29 अगस्त को महिलाओं को रोडवेज बसों में निःशुल्क यात्रा की सौगात
  • 3 लाख से अधिक बहनें बनीं लखपति दीदी, सरकारी सेवाओं में महिलाओं को 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण
  • प्रदेश की करीब 5 लाख महिलाएं 70 हजार से अधिक स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर बढ़ा रहीं आत्मनिर्भरता की ओर कदम

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अमर उजाला के स्थानीय संपादक अनूप वाजपेयी के पिताजी के निधन पर जताया शोक

देहरादून, न्यूज़ आई : अमर उजाला देहरादून के संपादक अनूप वाजपेई के पिता वरिष्ठ रंगकर्मी एवं अभिनेता श्री प्रकाश बाजपेई का शुक्रवार रात लखनऊ में 85 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन से रंगमंच, फिल्म और पत्रकारिता जगत में शोक की लहर दौड़ गई। शनिवार को लखनऊ में उनका अंतिम संस्कार किया गया। इन दिनों वह गोमती नगर स्थित अपनी बेटी मनीषा तिवारी के साथ रह रहे थे। अंतिम दर्शन और विदाई के लिए बड़ी संख्या में पत्रकार, रंगकर्मी, कलाकार, समाजसेवी, राजनेता और शुभचिंतक पहुंचे। सभी ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके निधन पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित अनेक जनप्रतिनिधियों, कलाकारों और सामाजिक संगठनों ने गहरा शोक व्यक्त किया। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।