Breaking News
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एनडीआरएफ बटालियन गदरपुर का किया भ्रमण, जवानों से संवाद कर आपदा प्रबंधन व्यवस्थाओं की ली जानकारी
  • डबल इंजन की सरकार में संचालित योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है: मुख्यमंत्री
  • राज्यपाल ने किया ‘आरोही’ इनक्यूबेटर और AI न्यूज़लेटर का उद्घाटन, कहा-यह एक बदलाव लाने वाला प्रोग्राम
  • 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने को लेकर उत्तराखंड में घमासान, आरोप- प्रत्यारोप का दौर शुरू
  • रुद्रप्रयाग के 1000 पुस्तक दान अभियान को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का सहयोग

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सृष्टि कंडारी मौत मामले में CB-CID जांच के आदेश

देहरादून, न्यूज़ आई : देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र की रहने वाली सृष्टि कंडारी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला अब CB-CID के पास पहुंच गया है. मामले की गंभीरता और लगातार उठ रही निष्पक्ष जांच की मांग को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस प्रकरण की जांच अपराध अनुसंधान विभाग (CB-CID) को सौंपने के लिखित आदेश जारी कर दिए हैं. मुख्यमंत्री के इस फैसले के बाद अब पूरे मामले की नए सिरे से गहन जांच होगी.

सृष्टि कंडारी की मौत के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने शुरुआत से ही मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई थी. उनका कहना था कि मामले से जुड़े कई ऐसे पहलू हैं, जिनकी गहराई से जांच किए जाने की जरूरत है. इसी क्रम में देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर पूरे प्रकरण को CB-CID को सौंपने की मांग की.

मुख्यमंत्री से हुई मुलाकात के दौरान विनोद कंडारी ने कहा सृष्टि कंडारी की मौत ने परिवार के साथ-साथ पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया है. उन्होंने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि मामले की निष्पक्ष, पारदर्शी और गहन जांच कराई जाए, ताकि यदि किसी भी स्तर पर लापरवाही या आपराधिक साजिश सामने आती है तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित हो सके.

वहीं मुख्यमंत्री ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तत्काल गृह सचिव को जांच CB-CID को सौंपने के निर्देश दिए. सरकार का मानना है कि इस तरह के संवेदनशील मामलों में स्वतंत्र और व्यापक जांच से ही सभी तथ्यों को सामने लाया जा सकता है. लोगों का भरोसा भी कायम रहता है. आदेश जारी होने के बाद अब CB-CID पूरे मामले से जुड़े दस्तावेज, पुलिस विवेचना, पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक साक्ष्य और अन्य तकनीकी पहलुओं की दोबारा समीक्षा करेगी.

Leave a Reply