Breaking News
  • उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के 26वें वर्ष के समारोह में शामिल होने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह देहरादून पहुंचे
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के देवभूमि उत्तराखण्ड आगमन पर स्वागत एवं अभिनंदन किया
  • अमित शाह को मुख्यमंत्री धामी ने भेंट किया गंगाजल, 1475 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास
  • देश की स्थानीय फिल्मों को उत्तराखण्ड फ़िल्म नीति के माध्यम से मिल रही नई पहचान
  • उत्तराखंड को बनाएंगे देश की सांस्कृतिक राजधानी, शाह ने कहा-इस बार लक्ष्य 65 पार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आह्वान पर मेरे सपनों का उत्तराखंड निबंध लेखन अभियान में विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह

देहरादून, न्यूज़ आई : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आह्वान पर मेरे सपनों का उत्तराखंड निबंध लेखन अभियान में विद्यार्थियों ने उत्साह दिखाया है। सीएम विद्यार्थी मंथन डॉट कॉम पोर्टल पर अब तक 35 हजार से अधिक निबंध अपलोड किए गए हैं। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने 10 अगस्त को 11वीं 12वीं के करीब तीन लाख विद्यार्थियों के साथ ऑनलाइन मंथन किया था। उन्होंने विद्यार्थियों से राज्य के विकास में अपने दृष्टिकोण को निबंध के रूप में भेजने का आह्वान किया। निबंधों में पर्यटन, रोजगार, सामाजिक विकास, वन पर्यावरण, शिक्षा, स्वास्थ्य और तकनीकी जैसे विषय शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने कहा था कि इन विचारों का अवलोकन कर उन्हें राज्य की नीति में शामिल किया जाएगा। 140 श्रेष्ठ विचार लिखने वाले विद्यार्थियों को शासन के सचिवों और मुख्यमंत्री के साथ विचार विमर्श का मौका मिलेगा। इन श्रेष्ठ विद्यार्थियों को परीक्षा तैयारियों के लिए छात्रवृत्ति भी दी जाएगी। अभियान को सरकारी और निजी स्कूलों के विद्यार्थियों का समर्थन मिल रहा है। हर मिनट राज्य के किसी न किसी कोने से निबंध पोर्टल पर अपलोड हो रहे हैं।