Breaking News
  • श्रीनगर में बीजेपी को बड़ा झटका, ओबीसी जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस में शामिल, समर्थकों ने भी थामा दामन
  • बदरीनाथ धाम में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में नई पहल
  • उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कुनबा बढ़ा रही कांग्रेस, आज राजनीतिक, सैन्य एवं प्रशासनिक सेवा से जुड़े कई लोग कांग्रेस में हुए शामिल
  • त्योहारी सीजन से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, लक्सर में नकली पनीर फैक्टरी सील
  • हारी सीजन से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, लक्सर में नकली पनीर फैक्टरी सील

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीएम आवास में देर रात तक प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की

देहरादून, न्यूज़ आई: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीएम आवास में देर रात तक प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की. करीब चार घंटे तक चली बैठक में प्रदेश में विकास कार्यों की प्रगति, जनसुविधाओं, कानून-व्यवस्था, आगामी त्योहारों की तैयारियों, आपदा प्रबंधन, निर्वाचन संबंधी कार्यों, जिला योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं हरिद्वार कुंभ 2027 की तैयारियों समेत तमाम महत्वपूर्ण विषयों की विस्तृत समीक्षा की गई.

बैठक में गृह सचिव, गढ़वाल एवं कुमाऊं मंडल के आयुक्तों और दोनों पुलिस परिक्षेत्रों के पुलिस महानिरीक्षकों समेत संबंधित वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को साफ निर्देश दिए कि शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप सभी काम समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और परिणामोन्मुखी तरीके से पूरे किए जाएं. जनहित से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही, बेवजह देरी या फिर जिम्मेदारी से बचने की प्रवृत्ति किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

सरकार की प्राथमिकता जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना, उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना और प्रदेश में सुशासन की व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाना है. अधिकारियों को सिर्फ कार्यालयों तक सीमित न रहकर नियमित रूप से फील्ड में जाने, जमीनी स्थिति का आकलन करने और समस्याओं का मौके पर समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.

Leave a Reply