Breaking News
  • देहरादून: अंकिता भंडारी हत्याकांड, न्याय की मांग को लेकर कांग्रेस की बाइक रैली, सामाजिक संगठनों का भी प्रदर्शन
  • लड़कियों के लिए बड़ी खुशखबरी! पुलिस में बढ़ेगी महिला कॉस्टेबल की संख्या, सीएम धामी ने दी मंजूरी
  • श्रीनगर में बीजेपी को बड़ा झटका, ओबीसी जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस में शामिल, समर्थकों ने भी थामा दामन
  • बदरीनाथ धाम में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में नई पहल
  • उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कुनबा बढ़ा रही कांग्रेस, आज राजनीतिक, सैन्य एवं प्रशासनिक सेवा से जुड़े कई लोग कांग्रेस में हुए शामिल

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अपने पति गिरधारी लाल साहू पर लगाए गंभीर आरोप

देहरादून, न्यूज़ आई : कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति गिरधारी लाल साहू पर कथित दुर्व्यवहार और उत्पीड़न का आरोप मढ़ा है. जिसके बाद मामले ने अब तूल पकड़ लिया है. इस मुद्दे पर बॉलीवुड एक्टर हेमंत पांडे खुलकर मंत्री रेखा आर्या के समर्थन में आ गए हैं. सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी त्वरित और भावुक प्रतिक्रिया देते हुए हेमंत पांडे ने इस पूरे घटनाक्रम की कड़े शब्दों में निंदा की है. हेमंत पांडे ने कहा कि एक महिला मंत्री का उत्पीड़न केवल उनका व्यक्तिगत मामला नहीं है, बल्कि यह पूरे उत्तराखंड की बहनों और नारी शक्ति का उत्पीड़न है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

हेमंत पांडे ने सोशल मीडिया पर जारी अपने संदेश में मंत्री रेखा आर्या के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की. उन्होंने कहा, “जब मैंने रेखा बहन का रोते हुए वीडियो देखा, तो मुझसे रहा नहीं गया. एक भाई और उत्तराखंडी होने के नाते मेरा दिल पसीज गया.” उन्होंने कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या को ढांढस बंधाते हुए कहा, “बहन, तुम बिल्कुल चिंता मत करो. पूरा उत्तराखंड आज तुम्हारे मान-सम्मान की रक्षा के लिए तुम्हारे साथ खड़ा है.”

Leave a Reply