Breaking News
  • देहरादून: अंकिता भंडारी हत्याकांड, न्याय की मांग को लेकर कांग्रेस की बाइक रैली, सामाजिक संगठनों का भी प्रदर्शन
  • लड़कियों के लिए बड़ी खुशखबरी! पुलिस में बढ़ेगी महिला कॉस्टेबल की संख्या, सीएम धामी ने दी मंजूरी
  • श्रीनगर में बीजेपी को बड़ा झटका, ओबीसी जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस में शामिल, समर्थकों ने भी थामा दामन
  • बदरीनाथ धाम में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में नई पहल
  • उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कुनबा बढ़ा रही कांग्रेस, आज राजनीतिक, सैन्य एवं प्रशासनिक सेवा से जुड़े कई लोग कांग्रेस में हुए शामिल

रेखा आर्या प्रकरण: उत्तराखंड महिला आयोग ने लिया संज्ञान, अध्यक्ष ने की मंत्री से मुलाकात

देहरादून, न्यूज़ आई : कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या से जुड़े कथित पारिवारिक विवाद, मानसिक प्रताड़ना और वायरल वीडियो प्रकरण का उत्तराखंड राज्य महिला आयोग ने स्वतः संज्ञान लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए आयोग ने पुलिस प्रशासन को पूरे प्रकरण की निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध जांच करने के निर्देश दिए हैं। आयोग ने स्पष्ट किया है कि जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कानून के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी। इसी क्रम में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने अस्पताल पहुंचकर अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने डॉ. गीता खन्ना सहित उपचार कर रहे अन्य चिकित्सकों से भी मंत्री की स्वास्थ्य स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की। साथ ही चिकित्सकों से बेहतर उपचार और उचित निगरानी सुनिश्चित करने का आग्रह किया। महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोभाल से बातचीत कर प्रकरण की वस्तुस्थिति की जानकारी ली। आयोग की ओर से पुलिस प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों पर प्रसारित वीडियो तथा प्रकरण से जुड़े सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जाए। तकनीकी साक्ष्यों और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर पारदर्शी तरीके से जांच पूरी कर उचित वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

Leave a Reply