Breaking News
  • दिल्ली मार्ग पर जल्द उतरेंगी 200 नई बीएस-6 बसें, ई-टिकटिंग व्यवस्था भी होगी हाईटेक
  • देहरादून में गरजीं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां, सीएम आवास किया कूच, मानदेय बढ़ाने समेत कई मांगें रखी
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘विकसित उत्तराखंड विजन-2047’ का किया विमोचन
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा कि प्रदेश की हर ग्राम पंचायत में मुख्यमंत्री खेल क्लब का किया जाएगा गठन
  • सालों बाद अपने शिक्षकों को मंच पर देख भावुक हुए सीएम धामी, पैर छूकर लिया आशीर्वाद

दिल्ली में कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व और उत्तराखंड कांग्रेस के नेताओं की हुई महत्वपूर्ण बैठक

देहरादून, न्यूज़ आई: नई दिल्ली में सोमवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के केंद्रीय नेतृत्व और उत्तराखंड कांग्रेस के नेताओं की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी मौजूद रहे। इस दौरान प्रदेश में आगामी चुनाव को लेकर चर्चा की गई। बैठक में कांग्रेस के संगठन महामंत्री केसी वेणुगोपाल, प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और प्रदेश में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य शामिल हुए। इसके अलावा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह और चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ. हरक सिंह रावत भी बैठक में मौजूद रहे। बैठक में पार्टी के सह प्रभारी सुरेंद्र शर्मा और मनोज यादव ने भी हिस्सा लिया। केंद्रीय नेतृत्व और प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं की इस बैठक को आगामी चुनाव की तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बैठक में प्रदेश संगठन की भूमिका, चुनावी तैयारियों और पार्टी की रणनीति को लेकर चर्चा हुई। हालांकि, बैठक में लिए गए किसी विशेष निर्णय या आगे की कार्ययोजना के बारे में विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई है।

Leave a Reply