Breaking News
  • सीएम धामी ने किया शिव मंदिर के निर्माणाधीन पुल का स्थलीय निरीक्षण, काम जल्द पूरा करने के निर्देश
  • सूर्य देवभूमि चैलेंज 2.0 का समापन समारोह: गढ़वाल विवि पहुंचे सीएम धामी, जवानों और छात्रों ने किया स्वागत
  • यात्रा मार्ग पर बड़े स्तर पर सफाई और अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था
  • पूरे प्रदेश में लागू होगी “मनी बैक” प्लास्टिक योजना
  • सीएम धामी के सख्त निर्देश—कूड़ा फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

नीति आयोग की बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली जाएंगे सीएम धामी

देहरादून, न्यूज़ आई : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को नई दिल्ली जाएंगे। वह 27 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में होने वाली नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की बैठक में भाग लेंगे। इसमें धामी उत्तराखंड को 2025 तक देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार के स्तर पर उठाए गए कदमों की जानकारी देंगे। सीएम बैठक के एजेंडे के अनुरूप राज्य में सूक्ष्म एवं लघु उद्योग, स्वास्थ्य शिक्षा, कौशल विकास आदि के क्षेत्र में राज्य की प्रगति और भावी लक्ष्यों की जानकारी भी साझा करेंगे। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री के साथ मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु, सचिव नियोजन आर मीनाक्षी सुंदरम व मुख्यमंत्री सचिवालय के अधिकारी भी जाएंगे।