Breaking News
  • कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई
  • पीएम मोदी ने सीएम धामी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
  • केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में किशाऊ परियोजना पर छह राज्यों का ऐतिहासिक MoU
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बच्चों के साथ केक काटा और उनके बीच रहकर जन्म दिवस की खुशियां साझा कीं
  • मुख्यमंत्री ने युवाओं का आह्वान किया कि वे बड़े सपने देखें और उन्हें पूरा करने के लिए पूरी मेहनत और लगन से कार्य करें

राज्य में समान नागरिक संहिता कानून जल्द ही लागू किया जाएगा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

देहरादून, न्यूज़ आई : कनखल में श्री कृष्ण निवास आश्रम में विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मार्गदर्शन मंडल की बैठक आयोजित की गई, जिसमें शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में समान नागरिक संहिता कानून जल्द ही लागू किया जाएगा। गुरुवार को हरिद्वार बैठक में पहुंचे सीएम धामी ने कहा कि समान नागरिक संहिता कानून का 90 फीसदी काम पूरा हो गया है। बताया कि 30 जून को समिति अपनी रिपोर्ट शासन को सौंपेगी। बता दें, समान नागरिक संहिता पर विशेषज्ञ समिति के जनसंवाद कार्यक्रम में तमाम धर्मों से जुड़े लोगाें ने अपनी बात रखी है। इसमें कहा गया कि पर्सनल लॉ के तहत निकाह और तलाक के मसलों से छेड़छाड़ नहीं की जाए तो मुस्लिमों को समान नागरिक संहिता (यूसीसी) से कोई दिक्कत नहीं है।