Breaking News
  • उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के 26वें वर्ष के समारोह में शामिल होने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह देहरादून पहुंचे
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के देवभूमि उत्तराखण्ड आगमन पर स्वागत एवं अभिनंदन किया
  • अमित शाह को मुख्यमंत्री धामी ने भेंट किया गंगाजल, 1475 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास
  • देश की स्थानीय फिल्मों को उत्तराखण्ड फ़िल्म नीति के माध्यम से मिल रही नई पहचान
  • उत्तराखंड को बनाएंगे देश की सांस्कृतिक राजधानी, शाह ने कहा-इस बार लक्ष्य 65 पार

पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तीरथ सिंह रावत ने ‘राष्ट्रव्रत’ पुस्तक का किया लोकार्पण

देहरादून, न्यूज़ आई : कम उम्र में ही लेखन के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाने की कोशिश कर रहे युवा लेखक एवं आरएसएस कार्यकर्ता शुभ बिश्नोई ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विस्तारकों के जीवन, संघर्ष और राष्ट्र सेवा के कार्यों को अपनी कलम के माध्यम से पुस्तक का रूप दिया है. उनकी पुस्तक ‘राष्ट्रव्रत’ का मालरोड स्थित कुलड़ी क्षेत्र के एक होटल सभागार में आयोजित कार्यक्रम में लोकार्पण किया गया. पुस्तक में संघ के विस्तारकों के संगठन विस्तार के अनुभवों, सामाजिक जिम्मेदारियों, कठिन परिस्थितियों और राष्ट्र के प्रति समर्पण की कहानी को सामने लाने का प्रयास किया गया है.
शुभ विश्नोई की किताब ‘राष्ट्रव्रत’ का लोकार्पण: पुस्तक का लोकार्पण पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तीरथ सिंह रावत, नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी, भाजपा प्रवक्ता एवं मसूरी विधानसभा प्रभारी विनय गोयल और संजय बिश्नोई ने किया. इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि आरएसएस समेत किसी भी संगठन को केवल उसके बाहरी स्वरूप से नहीं समझा जा सकता, बल्कि उसके कार्यकर्ताओं के अनुभव, जीवनशैली और समाज के बीच किए जाने वाले कार्यों को जानना भी जरूरी है. ‘राष्ट्रव्रत’ इसी दिशा में एक प्रयास है, जिसके माध्यम से युवा पीढ़ी को संघ के विस्तारकों के जीवन और उनके कार्यों से परिचित होने का अवसर मिलेगा.

Leave a Reply