Breaking News
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा कि प्रदेश की हर ग्राम पंचायत में मुख्यमंत्री खेल क्लब का किया जाएगा गठन
  • सालों बाद अपने शिक्षकों को मंच पर देख भावुक हुए सीएम धामी, पैर छूकर लिया आशीर्वाद
  • राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर देहरादून के पवेलियन ग्राउंड में रन फॉर यूनिटी का किया गया आयोजन
  • PRD जवानों के लिए खुशखबरी, सीएम धामी ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर मानदेय वृद्धि का किया एलान
  • राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से आज लोक भवन में विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खंडूड़ी भूषण ने शिष्टाचार भेंट की

प्रदेश सरकार ने दीपावली पर्व स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को चौबीस घंटे अलर्ट मोड पर रखने के निर्देश जारी किए

प्रदेश सरकार ने दीपावली पर्व स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को चौबीस घंटे अलर्ट मोड पर रखने के निर्देश जारी किए हैं। इस संबंध में सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर. राजेश कुमार ने सभी जिलों के डीएम व सीएमओ को सभी अस्पतालों व मेडिकल कॉलेजों में स्वास्थ्य सेवाओं के लिए दिशा निर्देश जारी किए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिलों के प्रशासन और चिकित्सा संस्थानों को अलर्ट मोड पर रखा है, जिससे किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटा जा सके। सीएम ने कहा, पर्वों की खुशियां तभी सार्थक हैं, जब हर नागरिक सुरक्षित और स्वस्थ हो। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि दीपावली के दौरान आग, सड़क दुर्घटनाओं व अन्य आपात स्थितियों से निपटने के लिए चौबीसों घंटे स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हों। सभी अस्पतालों, एंबुलेंस सेवाओं व आपात चिकित्सा इकाइयों को अलर्ट पर रखा गया। विभाग ने पर्याप्त चिकित्सा कर्मियों की तैनाती, आवश्यक दवाओं और उपकरणों के भंडारण, तथा ब्लड बैंक और बर्न यूनिट की पूर्ण कार्यशीलता सुनिश्चित की है। स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने बताया, डीएम व सीएमओ को त्योहारों के दौरान चौबीस घंटे सतर्कता बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा, 108 एंबुलेंस सेवा, जिला नियंत्रण कक्ष,अस्पतालों के आपातकालीन वार्ड सतत निगरानी में रहेंगे। आपात सेवाओं के लिए पर्याप्त डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की ड्यूटी तय की गई है। भीड़ वाले इलाकों, बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों और बाजारों में मोबाइल मेडिकल यूनिट तैनात रहेंगी।