Breaking News
  • खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा- विनय शंकर पांडेय
  • नकली पनीर और गैर-दुग्ध उत्पादों पर धामी सरकार का शिकंजा, ऋषिकेश से टिहरी तक होटलों में छापेमारी
  • योजनाओं के नियमित मूल्यांकन और लक्ष्यों की वार्षिक मॉनिटरिंग पर दिया जाए विशेष ध्यान
  • राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध के निष्कर्षों का नीतियों एवं योजनाओं में हो प्रभावी उपयोग
  • चम्पावत जनपद में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 8वें दो दिवसीय अमर उजाला ज्योतिष महाकुंभ का किया शुभारंभ

देहरादून, न्यूज़ आई : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 8वें दो दिवसीय अमर उजाला ज्योतिष महाकुंभ का शुभारंभ किया। इस दौरान पंडित पुरुषोत्तम गौड़ को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। सीएम धामी ने इस अवसर पर कहा कि ये ज्योतिष हमारे प्राचीन और दिव्य ज्ञान में छिपे हुए वैज्ञानिक रहस्यों को आम लोगों तक पहुंचाने का अद्भुत प्रयास है। कहा कि हमारी सनातन संस्कृति में ज्ञान और विज्ञान और आध्यात्म का बहुत अद्वितिय संगम है। शनिवार को अमर उजाला-ग्राफिक एरा ज्योतिष महाकुंभ में देशभर के ज्योतिषियों ने हिस्सा लिया। सीएम धामी ने कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए कहा कि हमारी सनातन संस्कृति केवल आस्था और विश्वास पर ही आधारित नहीं है। बल्कि एक गहरे वैज्ञानिक दृष्टिकोण, चिंतन और शोध का परिणाम है। अक्सर ज्योतिष विज्ञान को मात्र आस्था के साथ जोड़कर देखा जाता है। परंतु यह सच्चाई है कि ज्योतिष एक भारत का अत्यंत समृद्धपूर्ण वैज्ञानिक शास्त्र है।  उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में दो स्प्रिचुअल जोन बनेंगे। एक गढ़वाल और दूसरा कुमाऊं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ परमार्थ निकेतन आश्रम के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद मुनि भी बतौर विशेष अतिथि उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल हुए। देश-प्रदेश के 108 ज्योतिषाचार्य आज से दो दिन तक निशुल्क ज्योतिषीय परामर्श के लिए उपलब्ध रहेंगे। पहले दिन ‘ग्रहों की स्थिति समय की बदलती परिस्थिति’ विषय पर विशेष सत्र हुआ, जिसमें प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्यों ने अपनी बात रखी। ज्योतिष महाकुंभ में देश-प्रदेश के 108 विभिन्न विधाओं (हस्तरेखा, वैदिक ज्योतिष, वास्तु, टैरो कार्ड, हस्ताक्षर, फेस रीडिंग आदि) के विशेषज्ञ ज्योतिषी निशुल्क ज्योतिषीय परामर्श देंगे। यह क्रम रविवार को दूसरे दिन भी जारी रहेगा। रविवार को समापन समारोह में प्रदेश के राज्यपाल ले. ज. गुरमीत सिंह (सेनि.) बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।