Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने 10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से की हस्तांतरित
  • स्वास्थ्य जांच में बीमारी सामने आने वाले श्रमिकों के उपचार की भी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए – मुख्यमंत्री
  • त्योहारी सीजन में विभागीय योजनाओं के माध्यम से अधिक से अधिक जनसुविधा और जनसेवा के कार्य किए जाएं- मुख्यमंत्री
  • युवाओं और महिलाओं ने अपनाया होम स्टे व्यवसाय
  • दीनदयाल उपाध्याय होम स्टे विकास योजना के तहत 537 लाभार्थियों को 79.28 करोड़ की सब्सिडी

कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत की पुत्रवधू अनुकृति गुसाईं ने लैंसडाउन विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई

देहरादून, न्यूज़ आई: उत्तराखंड की बीजेपी सरकार में कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत की पुत्रवधू अनुकृति गुसाईं रावत ने एक बार फिर पौड़ी जिले की लैंसडाउन विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने के संकेत दिए हैं। अनुकृति ने साफ कर दिया है कि जो भी पार्टी उन्हें टिकट देगी वह जीतकर उस पार्टी के विश्वास पर खरा उतरेंगी। समाजसेवी और कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत की पुत्रवधू अनुकृति गुसाईं रावत ने लैंसडाउन विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है। अनुकृति गुसाई ने साफ किया कि वह इस सीट पर सबसे मजबूत दावेदार हैं। यदि राजनीतिक दल अपने तमाम सर्वे और रिपोर्ट को देखकर टिकट देते हैं तो उन्हें उम्मीद है कि उन्हीं पर विश्वास किया जाएगा। हालांकि इस दौरान अनुकृति गुसाईं रावत ने यह कहकर फिर सनसनी फैला दी थी जो भी पार्टी उन पर विश्वास करती है, वह उस विश्वास पर खरा उतर कर जीत को हासिल करेंगी। अनुकृति गुसाईं रावत के इस बयान से साफ है कि उन्होंने टिकट को लेकर बीजेपी के साथ कांग्रेस के लिए भी दरवाजे खुले रखे हैं। हालांकि अनुकृति गुसाईं रावत यह बात भी कह रही हैं कि जिस राजनीतिक दल में मंत्री हरक सिंह रावत रहेंगे। वे उसी पार्टी से चुनाव लड़ेंगी। उधर अनुकृति के इस तरह टिकट को लेकर मजबूत दावेदारी पेश करने के बाद पहले से ही नाराज चल रहे सीटिंग विधायक दिलीप रावत की नाराजगी फिर से सामने आ सकती है। हालांकि अनुकृति गुसाईं रावत ने दिलीप रावत से भी आशीर्वाद लेने और उनके सहयोग से ही विधानसभा सीट में जीत हासिल करने का दावा किया है।