Breaking News
  • योजनाओं के नियमित मूल्यांकन और लक्ष्यों की वार्षिक मॉनिटरिंग पर दिया जाए विशेष ध्यान
  • राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध के निष्कर्षों का नीतियों एवं योजनाओं में हो प्रभावी उपयोग
  • चम्पावत जनपद में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई
  • नवनियुक्त कार्मिक जनसेवा की भावना से अपने दायित्वों का करें निर्वहन: मुख्यमंत्री
  • पिछले पांच वर्षों में 34 हजार से अधिक युवाओं को मिली सरकारी नौकरी: मुख्यमंत्री

आपदा जोन में नहीं होंगे कोई निर्माण कार्य, नदी-नालों के तटों पर भी रोक

देहरादून, न्यूज़ आई : उत्तरकाशी धराली आपदा के बाद से सरकार लगातार एक्शन मोड पर है. इसी कड़ी में आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून सीएम आवास पर हाईलेवल मीटिंग की. इस बैठक में आपदा प्रबंधन व सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई. बैठक का मुख्य उद्देश्य था कि भविष्य में धराली जैसी आपदाओं से बचाव हो सके.

बैठक के दौरान कई जरूरी फैसले लिए गए हैं. इसमें मुख्य तौर पर निर्देश दिए हैं कि प्राकृतिक आपदाओं के प्रति संवेदनशील स्थानों पर किसी भी प्रकार के निर्माण की इजाजत नहीं दी जाएगी. इसके साथ ही राज्य के प्राकृतिक जल स्रोतों, नदी-नालों के तटों पर भी हर तरह के सरकारी या निजी निर्माण कार्य पर रोक रहेगी.

मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को साफ निर्देश दिए हैं कि राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन, हिमस्खलन और अन्य प्राकृतिक आपदाओं के प्रति संवेदनशील स्थानों की तत्काल पहचान की जाए, जिससे संभावित खतरे से पहले ही सतर्कता बरती जा सके. मुख्यमंत्री धामी ने निर्देशों का उल्लंघन करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की चेतावनी दी है.