Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मंत्र के साथ तेजी से आगे बढ़ रहा
  • खटीमा में प्रबुद्ध वर्ग बैठक में मुख्यमंत्री ने विकसित उत्तराखंड के निर्माण में सहभागिता का किया आह्वान
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्र निर्माण और समाज सेवा के लिए महान विभूतियों एवं शहीदों का योगदान सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने खटीमा प्रवास के दौरान भव्य “प्रगति पथ यात्रा” में प्रतिभाग किया
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 110 करोड़ की विकास योजनाओं की दी सौगात

अरविंद केजरीवाल का तीसरा उत्तराखंड दौरा, कर सकते हैं बड़ी घोषणा, कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह

देहरादून, न्यूज़ आई। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपने उत्तराखंड के तीसरे दौरे पर 19 सितंबर को हल्द्वानी पहुंच रहे हैं। आम आदमी पार्टी ने अपने ट्वीटर हैंडल ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।
अरविंद केजरीवाल का ये पहला हल्द्वानी दौरा है, इससे पहले वो दो बार देहरादून आ चुके हैं। इस दौरान अरविंद केजरीवाल कोई बडी घोषणा कर सकते हैं। इससे पहले उन्होंने अपने उत्तराखंड के पहले दो दौरों के दौरान, बिजली गारंटी के तहत 300 यूनिट मुफ्त बिजली प्रतिमाह हर परिवार को देने की घोषणा की थी। उसके बाद कर्नल कोठियाल को सीएम चेहरा घोषित करने के साथ, उत्तराखंड को आध्यात्मिक राजधानी बनाने की घोषणा की थी। उनके इस दौरे से उत्तराखंड की जनता को एक नई उम्मीद जगी है। उनका ये दौरा पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए भी काफी अहम माना जा रहा है। अरविंद केजरीवाल जी के इस दौरे को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है और उन्हें उम्मीद है कि उनके आने से पार्टी को काफी मजबूती मिलेगी और कार्यकर्ताओं का उत्साह भी बढेगा।