Breaking News
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा कि प्रदेश की हर ग्राम पंचायत में मुख्यमंत्री खेल क्लब का किया जाएगा गठन
  • सालों बाद अपने शिक्षकों को मंच पर देख भावुक हुए सीएम धामी, पैर छूकर लिया आशीर्वाद
  • राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर देहरादून के पवेलियन ग्राउंड में रन फॉर यूनिटी का किया गया आयोजन
  • PRD जवानों के लिए खुशखबरी, सीएम धामी ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर मानदेय वृद्धि का किया एलान
  • राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से आज लोक भवन में विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खंडूड़ी भूषण ने शिष्टाचार भेंट की

16वें वित्त आयोग ने किए बाबा केदार के दर्शन, पुनर्निर्माण कार्यों का भी किया निरीक्षण

देहरादून, न्यूज़ आई : 16वें वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरविंद पनगढ़िया और आयोग के अन्य सदस्य मंगलवार 20 मई को पवित्र तीर्थस्थल भगवान श्री केदारनाथ धाम पहुंचे. बाबा केदार के दर पर पहुंचकर उन्होंने बाबा केदारनाथ के दर्शन कर देशवासियों की सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की.

धाम में दर्शन के बाद डॉ. अरविंद पनगढ़िया ने केदारपुरी में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण भी किया. उन्होंने कहा कि केदारनाथ में हो रहे विकास एवं पुनर्निर्माण के कार्य अत्यंत तेज गति और उच्च गुणवत्ता के साथ संपन्न किए जा रहे हैं. उन्होंने इन कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उत्तराखंड सरकार और प्रशासन द्वारा जिस प्रकार श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा का ध्यान रखा जा रहा है, वह प्रशंसनीय है. डॉ. पनगढ़िया ने यह भी कहा कि केदारनाथ धाम न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र है. बल्कि यह हिमालय की गोद में स्थित एक अद्भुत प्राकृतिक धरोहर भी है. उन्होंने धाम के आसपास के प्राकृतिक सौंदर्य की भी मुक्तकंठ से प्रशंसा की और कहा कि यह स्थान पर्यावरणीय संतुलन और आध्यात्मिक शांति का अद्वितीय संगम है. इस अवसर पर आयोग के अन्य सदस्यों ने भी धाम में श्रद्धालुओं के लिए दर्शन हेतु उपलब्ध सुविधाओं और व्यवस्थाओं की प्रशंसा की और कहा कि देश के इस प्रमुख तीर्थस्थल को जिस रूप में पुनर्जीवित किया जा रहा है, वह देश के लिए गर्व की बात है. जिलाधिकारी डॉ. सौरभ गहरवार ने 16 वें वित्त आयोग के दल में शामिल सभी सदस्यों का केदारनाथ धाम में स्वागत किया. जिला प्रशासन की ओर से सभी आगंतुकों को स्मृति चिह्न, केदारनाथ धाम प्रतिकृति एवं स्थानीय उत्पादों से बने हुए शॉल भेंट किए गए.